Commercial Advertisment

Hazaribagh : सेवा नहीं, सेल्फी की राजनीति कर रही कांग्रेस-राहुल गांधी के वीडियो पर अन्नपूर्णा देवी का तंज…

Hazaribagh : रामगढ़ जिले के कुजू थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ टुंगरी इलाके में अवैध कोयला खदान धंसने से 4 मजदूरों की मौत के मामले पर हजारीबाग में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राज्य सरकार पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह हादसा पूरी तरह से राज्य सरकार की नाकामी का परिणाम है।

ये भी पढ़े- Chatra Suicide : पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ युवक का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

जनता की सुरक्षा और अवैध खनन पर लगाम लगाने में सरकार विफल

हजारीबाग में मीडिया से बात करते हुए मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड में लगातार हो रही खदान दुर्घटनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि राज्य सरकार आम जनता की सुरक्षा और अवैध खनन पर लगाम लगाने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि जहां भी बंद खदान हैं वहां पुलिस और प्रशासन की अनदेखी के कारण लोग जान जोखिम में डाल रहे हैं।

ये भी पढ़े- Deoghar : कस्तूरबा गांधी विद्यालय में वार्डन पर मारपीट और घटिया खाना देने का गंभीर आरोप, बहिष्कार की चेतावनी… 

उन्होंने मांग की कि मृतक मजदूरों के परिवार को राज्य सरकार मुआवजा और योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी दे ताकि उनके परिवार का जीवन सुचारू रूप से चल सके। केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार से आग्रह किया कि वह ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाए और अवैध खनन पर कठोर कार्रवाई करे।

ये भी पढ़े- Giridih : कोयलांचल में कोयला चोरों का आतंक, दिनदहाड़े CCL कर्मियों पर हमला रोकने पर…

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सेनेटरी पैड वितरण वाले वायरल वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। हजारीबाग दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह वीडियो हास्यास्पद है और इससे कांग्रेस पार्टी की छोटी सोच उजागर होती है।

Hazaribagh : सिर्फ प्रचार की राजनीति कर रही कांग्रेस

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि यदि आप किसी की मदद कर भी रहे हैं तो उसमें अपना प्रचार करना, फोटो लगाना कहीं से भी नैतिक नहीं है। यह दिखाता है कि कांग्रेस अब सेवा नहीं, सिर्फ प्रचार की राजनीति कर रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यही कारण है कि आज देश की जनता कांग्रेस को गंभीरता से नहीं लेती और पार्टी समाप्ति के कगार पर खड़ी है।

Hazaribagh : सेवा नहीं, सेल्फी की राजनीति कर रही कांग्रेस-राहुल गांधी के वीडियो पर अन्नपूर्णा देवी का तंज… 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सेवा और जनकल्याण की भावना से काम हो रहा है, जबकि कांग्रेस जैसी पार्टियां आज भी जन भावनाओं से ज्यादा फोटो खिंचवाने में व्यस्त हैं। केंद्रीय मंत्री के इस बयान से राजनीतिक गलियारों बहस एक बार फिर तेज हो गई है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़े===

Gumla पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्करों को दबोचा, मादक पदार्थ जब्त… 

Ranchi : कल रांची में टोटल ड्राई डे, बार से लेकर भट्ठी तक सब बंद… 

Ranchi Breaking : तुलसी के नाम पर जहर का कारोबार, तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार, ये निकला मास्टरमाइंड… 

Gumla : जाली नोट के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, लाखों के जाली नोट के साथ तीन गिरफ्तार… 

Jharkhand Politics : “यह हादसा नहीं, हत्या है” रामगढ़ करमा प्रोजेक्ट हादसे पर भड़के बाबूलाल मरांडी… 

Ranchi Breaking : भारतीय एजेंट्स के जरिए चाइना की बड़ी साजिश का खुलासा, सात शातिर अपराधी गिरफ्तार, ऐसे करते थे ठगी… 

Jamshedpur : दूध बना धुआं! अमूल दूध कंपनी के गोदाम में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान… 

Ramgarh : मौत का खदान! सीसीएल करमा प्रोजेक्ट में चाल धसने से चार मजदूरों की मौत…

Nishant Kumar Sasaram Visit: पायलट बाबा धाम में किस मंदिर में...

Nishant Kumar Sasaram Visit: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार मंगलवार को सासाराम स्थित महायोगी पायलट बाबा धाम आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने परिसर...

Rohtas ATM Robbery Case: 38 लाख की लूट, दो गिरफ्तारी और...

Rohtas ATM Robbery Case: बिहार के रोहतास जिले में एटीएम लूट की दो बड़ी वारदातों का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है।...

Nishant Kumar Sasaram Visit: सासाराम पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, सरदार...

Nishant Kumar Sasaram Visit: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और जदयू नेता निशांत कुमार मंगलवार को सासाराम पहुंचे। यहां उन्होंने तकिया बाजार में आयोजित...