Advertisment

ट्रिपल मर्डर हत्याकांड : चाकू, 2 बाइक के साथ 2 गिरफ्तार

बाढ़ : बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना अंतर्गत ट्रिपल मर्डर हत्याकांड का उद्भेदन हुआ है। बाढ़ पुलिस ने चाकू, दो बाइक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ग्रामीण एसपी बिक्रम सिहाग ने बताया कि तीन फरवरी की रात पति मनीष और पत्नी कंचन की चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया था। वहीं एक व्यक्ति संजीत इस घटना में घायल हुआ था। जिसकी मौत इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में हो गई थी।

आपको बता दें कि पुलिस जांच में जिंदा बचे नवीन पुलिस को बार-बार घटना को लेकर पुलिस को बरगला रहे थे। टेक्निकल टीम की जांच में गेनारी नामक एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा, जिसने पूरे मामले की जानकारी दी। गेनारी की माने तो मृतक संजीत की प्रेमिका शादी के लिए दबाव बना रही थी और तीन फरवरी को ही भागने का दबाव बना रही थी। संजीत अपने सभी दोस्त गेनारी, गोलू और घायल नवीन ने लूटपाट कर पैसा जमा करने की योजना बनाई।

यह भी देखें :

अथमलगोला के फुलेलपुर में सभी लूटपाट के लिए सभी तीन फरवरी को पति पत्नी को रोका। पर ये दंपति संजीत के परिचित निकल गए। संजीत लूट से इंनकार करने लगा। जिस कारण सभी दोस्तों ने दंपति के साथ अपने दोस्त संजीत को भी चाकू मार दिया। चाकू छीनने के क्रम में एक दोस्त नवीन घायल हो गया, जिसको पुलिस गिरफ्तार कर इलाज करवा रही है। पूरे मामले में दो की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने चाकू और दो बाइक जब्त की है।

यह भी पढ़े : बेलहर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, देसी कट्टा, कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Shibu Soren First Death Anniversary: 4 अगस्त को नेमरा पहुंचेगा पूरा...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा में...

Hazaribagh Fake DAP Fertilizer: इचाक में संदिग्ध नकली डीएपी खाद का...

Hazaribagh Fake DAP Fertilizer: ज़िले के इचाक ब्लॉक के बोंगा गाँव में नकली DAP फर्टिलाइजर (खाद) के कारोबार का मामला सामने आया है। ग्रामीणों से...

Jharkhand Assembly Monsoon Session 2026: 6 अगस्त से झारखंड विधानसभा सत्र,...

Jharkhand Assembly Monsoon Session 2026: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से शुरू होने वाला है। सात दिनों के इस सत्र में सत्ता पक्ष...