Hazaribagh: चमेली झरना में डूबा युवक, तलाश जारी, तीन हिरासत में, जानिए परिजनों ने क्या बताया

Hazaribagh: जिले का पदमा ओपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध पत्थर खनन से बने चमेली झरना में एक युवक के डूबने की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि हजारीबाग शहर के शिवपुरी निवासी 19 वर्षीय युवक शिवम कुमार की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

Hazaribagh: परिजनों ने बताया

परिजनों का कहना है कि शिवम कल शाम दोस्तों के साथ घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई पता नहीं चला तब जाकर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। आज अहले सुबह जब पुलिस चमेली झरना पहुंची तो वहां शिवम के दोस्तों को मौजूद पाया गया।

Hazaribagh: तीन लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में

संदेह के आधार पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इधर शव की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई है। मौके पर पहुंची पदमा ओपी थाना पुलिस अन्य स्थानीय लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी ले रही है। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

Hazaribagh: अवैध पत्थर के खनन से बना झरना

चमेली झरना की बात करें तो यह अवैध पत्थर के खनन से बना एक कृत्रिम झरना है। पत्थर माफियाओं ने पत्थर खोदने के बाद वैसे ही छोड़ दिया। इसके बाद इसमें पानी भर गया और आए दिन यहां इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। इसमें अब तक दर्जनों से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

NGO Cyber Fraud Case: आखिर NGO के बैंक खाते से कैसे...

NGO Cyber Fraud Case: साइबर क्राइम के एक बड़े मामले में, जमशेदपुर साइबर पुलिस ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार...

JSLPS Women Protest: जमशेदपुर में JSLPS पर महिलाओं का हल्ला बोल,...

JSLPS Women Protest: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) से जुड़ी महिलाओं ने कई मुद्दों पर शिकायत करने के लिए डिप्टी...

Jio True5G Growth: जियो ने फिर मारी बाजी! 5G, डेटा और...

Jio True5G Growth: रिलायंस जियो ने 5G सेवाओं और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। कंपनी के हालिया...