सफाई कर्मियों ने नगर निगम का किया घेराव

बोकारो : चास नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने अपने बकाए राशि के भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार को चास नगर निगम का घेराव किया. सफाई कर्मचारियों का कहना है कि 20 महीनों का बढ़ोतरी राशि का बकाया भुगतान अभी तक नहीं किया गया है. एक दिन पहले चास नगर निगम के अपर नगर आयुक्त ने वार्ता के लिए बुलाया गया था, लेकिन शुक्रवार को मामले में नगर आयुक्त सफाई कर्मचारियों से कोई वार्ता नहीं करना चाहते. जिसके खिलाफ सफाई कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है. सफाईकर्मियों ने मांग की है कि 20 महीने का बकाया राशि का भुगतान किया जाए. इस संबंध में 2 दिन के अंदर अपर नगर आयुक्त द्वारा अगर वार्ता नहीं की जाती तो सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे, और चास नगर निगम के समक्ष धरना देंगे. साथ ही चास नगर निगम का काम देख रहे थ्री आर कंपनी के वाहनों को भी रोकने का काम करेंगे.

रिपोर्ट : चुमन कुमार

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...