Palamu News: गैंगस्टर प्रिंस खान ने LJP (R) के नेता प्रेम सिंह के बाद अपना दूसरा निशाना पलामू के ज्वेलरी कारोबारी रंजीत सोनी को बनाया है. ज्वेलरी कारोबारी रंजीत सोनी मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के रेडमा इलाके में ज्वेलरी शॉप चलाते हैं. जिन्हें निशाना बनाते हुए गैंगस्टर प्रिंस खान ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें एक वॉइस मैसेज भेजा है. वॉइस मैसेज के माध्यम से गैंगस्टर प्रिंस खान ने सोना कारोबारी रंजीत सोनी से एक करोड़ रुपए रंगदारी की मांग की है. वॉइस मैसेज में प्रिंस खान ने कहा, ‘मुझे एक करोड़ रुपए अपनी प्रोटेक्शन मनी जमा करो.’
Palamu News: रंजीत सोनी ने दर्ज कराई FIR
वॉइस मैसेज मिलने के बाद रंजीत खान आनन फानन में मेदिनीनगर टाउन थाना पहुंचे. जहां उन्होंने इस घटने को लेकर FIR दर्ज कराई है. इस मामले को लेकर मेदिनीनगर टाउन थाना के थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि सोना कारोबारी रंजीत सोनी से गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा रंगदारी की मांग की गई है. जिसे लेकर हमने FIR दर्ज कर ली है. वहीं पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है. साथ ही छानबीन में जुटी हुई है. वहीं FIR दर्ज करने के बाद सोना कारोबारी रंजीत सोनी की सुरक्षा बढ़ाई गई है. साथ ही पूरे इलाके में पुलिस की टीम पेट्रोलिंग भी कर रही है.
Giridih News: मनचले युवकों से छेड़खानी का विरोध करना महिला को पड़ा महंगा, खौलते तेल से नहलाया
Highlights







