Hazaribagh : एनटीपीसी माइनिंग और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मनाया गया विज्ञान दिवस…

Hazaribagh : एनटीपीसी माइनिंग और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, ढेंगा, बड़कागांव में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, पीबीसीएमपी के परियोजना प्रमुख फैज़ तैय्यब ने महान वैज्ञानिक सी.वी. रमन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। साथ ही फीता काटकर उद्घाटन समारोह की शुरुआत की।

विज्ञान प्रदर्शनी में संस्थान के प्रशिक्षुओं द्वारा आधुनिक तकनीकी मॉडल और एनटीपीसी के प्रशिक्षुओं द्वारा आईआईटी गांधीनगर तक की यात्रा के अनुभव को साझा करते हुए कई रोचक और अभिनव पजल्स प्रदर्शित किए गए। इस वर्ष के राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का विषय था “विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व हेतु भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना”।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के प्राचार्य मिथिलेश उपाध्याय ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों, जिसमें संस्थान के नोडल ऑफिसर और एनटीपीसी CSR प्रबंधक कमला राम राजक का स्वागत पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र देकर किया।

Hazaribagh : तकनीकी प्रदर्शनी और पहेली समाधान हुई प्रतियोगिता

इस आयोजन का मुख्य आकर्षण तकनीकी प्रदर्शनी और पहेली समाधान प्रतियोगिता रही, जिसमें 60 से अधिक तकनीकी मॉडल और परियोजनाओं का प्रदर्शन किया गया। इनमें सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा से संबंधित प्रस्तुतियाँ भी शामिल थीं। इसके अलावा, 20 विभिन्न स्टॉलों पर स्कूली छात्रों के बीच पहेली समाधान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस विज्ञान उत्सव में विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया, जिनमें कौटिल्य वोमेंस कॉलेज, संगम पब्लिक स्कूल, गर्ल्स मेमोरियल स्कूल, जीडीएम गर्ल्स हाई स्कूल, सरगम इंटर मेमोरियल स्कूल, बीएम मेमोरियल स्कूल और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बड़कागांव शामिल थे। कुल मिलाकर 350 प्रतिभागियों की भागीदारी से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।

मुख्य अतिथि फैज़ तैयब ने IIT गांधीनगर में इंटर्नशिप के लिए चयनित तीन मेधावी प्रशिक्षुओं को उनके कौशल विकास और उपलब्धियों के लिए प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही, विज्ञान के शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने तकनीकी प्रदर्शनी और पहेली समाधान प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि आईआईटी गांधीनगर के इंटर्न्स के सहयोग से इस कार्यक्रम की गुणवत्ता अत्यधिक ऊंची रही।

Jamshedpur Kidnapping Case: जमशेदपुर अपहरण कांड में बड़ा खुलासा, लंबा आपराधिक...

Jamshedpur Kidnapping Case: पूर्वी सिंहभूम जिले की सीतारामडेरा पुलिस ने कोर्ट परिसर के पास से एक युवक के अपहरण के मामले को सुलझा लिया है...

Bihar Flying Institute: पटना में अत्याधुनिक हैंगर का उद्घाटन, चार प्रशिक्षुओं...

पटना में मुख्यमंत्री ने बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नए हैंगर का उद्घाटन किया। चार प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाणपत्र मिला, मुजफ्फरपुर में सैटेलाइट कैंपस की...

Jamtara BJP Protest: जामताड़ा में विरोध प्रदर्शन ने लिया उग्र रूप,...

Jamtara BJP Protest: झारखंड के जामताड़ा में शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का पुतला जलाने के दौरान तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। पुतला...