Advertisement
Advertisement

एनटीपीसी मैती में तकनीकी कौशल विकास ट्रेनिंग का समापन, 38 युवकों को दिया गया सर्टिफिकेट

हजारीबाग. झारखंड के हजारीबाग में राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड (एनटीपीसी) की खनन परियोजना पकरी बरवाडीह से प्रभावित लोगों का 3 महीने का कौशल विकास प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक हो गया। कौशल विकास पाठ्यक्रम प्रशिक्षण के दौरान तकनीक से जुड़ी जानकारी के साथ साथ प्रैक्टिकल ज्ञान दिया गया। इसके बाद छात्रों को लिखित और परियोगात्मक परीक्षा के आधार पर सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का आयोजन बड़कागांव के एनटीपीसी के पुनर्वास कॉलोनी ढेंगा के पास मौजूद एनटीपीसी माइनिंग एण्ड इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट आईटीआई के सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत सबसे पहले मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद बीआरएमएमसी के सीईओ और एल&डी के हेड अमृतांशु प्रसाद को पुस्तक और पुष्प देकर स्वागत किया गया। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य मेहमानों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।

इसके बाद मैती के प्रिंसिपल इंजीनियर मिथिलेश उपाध्याय ने स्वागत भाषण के साथ सभी मेहमानों का कार्यक्रम में पधारने के लिए धन्यवाद किया। मिथिलेश उपाध्याय ने कहा कि ट्रेनिंग के लिए आए सभी युवाओं ने पूरे दिल से और अनुशासन के साथ इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल हुए जो काफ़ी सराहनीय है। मुख्य अतिथि अमृतांशु प्रसाद ने कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी की जिंदगी में अनुशासन बहुत आवश्यक है। सभी युवा जिस तरह से अनुशासन और उत्साह के साथ कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए इसके लिए हम सभी युवाओं की सराहना करते हैं।

उन्होंने कहा कि सभी को यह पता होना चाहिए कि हमारी जिंदगी का मूल मकसद और उद्देश्य क्या है। उद्देश्य के प्रति समर्पित व्यक्ति को कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि आज के टेक्नोलॉजी की दुनिया में जिंदगी काफी तेजी के साथ बदल रही है, इसलिए जीवन में समय के साथ बदलाव लाना चाहिए। उन्होंने सभी लाभार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी। सीईओ अमृतांशु प्रसाद ने एनटीपीसी मैती आईटीआई के प्रशिक्षक और प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को इस कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम कराए जाने के लिए धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक एस के सेनापति ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए सभी युवकों को एक बेहतर नागरिक और कामयाब कर्मचारी बनकर अपनी संस्था का नाम रौशन करने की शुभकामना दी। साथ ही उन्होंने कहा कि महारत्न कंपनी एनटीपीसी हमेशा ही योजना से प्रभावित परिवारों के खुशहाल भविष्य के लिए काम करती रहेगी। इस मौके पर टीएसएमपीएल के मानव संसाधन विभाग के वरिष्ठ महाप्रबंधक बिमल कुमार सिन्हा ने भी सभी युवकों को शुभकामना देते हुए कहा कि आगे भी ऐसे ट्रेनिंग प्रोग्राम होते रहेंगे, जिससे विस्थापित परिवार के युवकों को रोज़गार से जोड़ा जा सके। एजीएम एचआर आईआर उत्तम कुमार झा, मैनेजर आईआर चंचल कुमार सिन्हा के साथ साथ टीएसएमपीएल के युवा अधिकारी साहेब मलिक और अमन कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Commercial Advertisment

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: केसरिया के 160 कलाकारों के लिए खुलने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केसरिया नगर पंचायत स्थित सम्राट अशोक...

JioFinance Digital Gold: धनतेरस पर सोना खरीदने का नया तरीका, जियोपॉइंट्स...

JioFinance Digital Gold: डिजिटल पेमेंट करने वाले जियोफाइनेंस ऐप के ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की गई है। अब UPI ट्रांजैक्शन और बिल...

Bihar Business Connect 2027: 2 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव और...

Bihar Business Connect 2027, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार ने अपनी तैयारियां...