Hazaribagh पहुंची एनक्वास की टीम, पसई आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण…

Hazaribagh : केंद्रीय नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेशन (एनक्वास) टीम ने शुक्रवार को हजारीबाग के पसई स्थित आरोग्य मंदिर में मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का मूल्यांकन किया। भारत सरकार की टीम ने सिविल सर्जन डॉक्टर एसपी सिंह से मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

ये भी पढ़ें- Gumla : गए थे बकरी खोजने मिल गई बम! कुलमुंडा जंगल में फटा बम, ग्रामीण गंभीर… 

Hazaribagh टीम का किया गया जोरदार स्वागत
Hazaribagh टीम का किया गया जोरदार स्वागत

ये भी पढ़ें- Simdega Crime : अंधेरी रात में वाहन चुरा उड़नछू हो गए चोर, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद… 

टीम ने वहां की व्यवस्था को बारीकी से देखा और संबंधित अभिलेखों की जांच की। टीम ने अस्पताल के लेबर रूम, ओपीडी, वेस्ट मैनेजमेंट, वार्ड में मरीजों की व्यवस्था, औषधि वितरण कक्ष के रखरखाव, इमरजेंसी सेवा, पानी की गुणवत्ता व उसके रिकॉर्ड का अध्ययन किया।

ये भी पढ़ें- Chaibasa : नक्सलियों की धरपकड़ को निकले जवानों पर वज्रपात का कहर, CRPF के अधिकारी शहीद, तीन गंभीर… 

Hazaribagh : टीम ने भौतिक निरीक्षण किया

सिविल सर्जन ने बताया कि पिछले दिनों एनक्वास की टीम ने वर्चुअल रूप से बरही के करियातपुर से आरोग्य मंदिर का सत्यापन किया था। इस बार टीम ने भौतिक निरीक्षण किया है। देखा कि सर्टिफिकेट मिलने के बाद आरोग्य मंदिर की स्थिति क्या है। सिविल सर्जन ने यह भी बताया किया टीम बिना जानकारी के ही जांच करने के लिए पहुंचती है।

Hazaribagh जानकारी देते सिविल सर्जन
Hazaribagh जानकारी देते सिविल सर्जन

ये भी पढ़ें- Dhanbad Murder : पत्थर से कूचकर गार्ड की हत्या से दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस… 

हजारीबाग में 15 मई को ही टीम पहुंच गई थी। 16 मई को पसई के आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया है। इस दौरान 26 से 27 पॉइंट होते हैं उन पर जांच किया गया। सिविल सर्जन ने बताया कि टीम के व्यवहार को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि वह संतुष्ट थी। मानक पूरा होने के बाद आरोग्य मंदिर को नेशनल सर्टिफिकेट मिलता है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट–

UGC Notice: झारखंड के 16 विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को नोटिस, छात्रों...

UGC ने फीस रिफंड नियमों का पालन नहीं करने पर झारखंड के 16 उच्च शिक्षण संस्थानों को नोटिस जारी किया है। जानें किन संस्थानों...

Jharkhand Police Constable Recruitment: 2015 की आरक्षी भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त,...

 झारखंड हाईकोर्ट ने 2015 की आरक्षी भर्ती में शारीरिक, मेडिकल और लिखित परीक्षा पास करने के बावजूद नियुक्ति नहीं मिलने पर राज्य सरकार और...

Jharkhand Assistant Teacher Result 2026: 26 हजार सहायक आचार्य भर्ती का...

झारखंड में 26 हजार सहायक आचार्य भर्ती का संशोधित रिजल्ट जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राज्य...