Commercial Advertisment

Hazaribagh में हो सकता है बीसीसीआई बोर्ड मैच! तीन सदस्यीय टीम किया निरीक्षण…

Hazaribagh : हजारीबाग के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के बोर्ड मैच हजारीबाग में कराए जाने की संभावनाओं को लेकर एक तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय टीम ने संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस टीम में बीसीसीआई के डिप्टी मैनेजर (ऑपरेशनल) अमित श्रीतेश्वर के साथ-साथ झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) की दो अधिकारी शामिल थी।

ये भी पढ़ें- CM Hemant Soren से मंत्री चमरा लिंडा और स्टीफन मरांडी ने की मुलाकात, शिबू सोरेन का जाना हाल… 

Hazaribagh मिल सकती है बोर्ड मैच की मेजबानी
Hazaribagh मिल सकती है बोर्ड मैच की मेजबानी

टीम ने स्टेडियम के ग्राउंड, पवेलियन, और अन्य सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ (HDCA) के पदाधिकारियों को कुछ दिशा-निर्देश भी दिए गए। इसमें पवेलियन में खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं, फील्ड की गुणवत्ता में सुधार और अन्य बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने की बात कही गई।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : राजगंज थाना प्रभारी का जाति प्रमाण पत्र निकला फर्जी, जांच के आदेश… 

Hazaribagh : एचडीसीए के अधिकारियों को दिये निर्देश

Hazaribagh निरीक्षण करते अधिकारी
Hazaribagh निरीक्षण करते अधिकारी

टीम ने स्टेडियम की स्थिति को सराहा और इसे बोर्ड मैचों के आयोजन के लिए संभावनाओं से भरा बताया। अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ, तो अगले चार से पांच महीनों में हजारीबाग में बीसीसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड मैच आयोजित किए जा सकते हैं। इसके लिए टीम होटल और अन्य लॉजिस्टिक सुविधाओं का भी निरीक्षण करेगी।

ये भी पढ़ें- Bokaro Crime : रात के अंधेरे में सेंधमारी कर ऐसे उड़ाते थे सामान, दो शातिर चोर गिरफ्तार… 

यह कदम न केवल हजारीबाग के क्रिकेट प्रेमियों के लिए उत्साहजनक है, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं के लिए भी सीखने और आगे बढ़ने का बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है। बोर्ड मैच का आयोजन हजारीबाग को राज्य और राष्ट्रीय क्रिकेट मानचित्र पर एक नई पहचान दिला सकता है

शशांक शेखर की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें-+++++

Dhanbad : ‘लव जिहाद’ का पर्दाफाश आरोपी गिरफ्तार, युवती को बहला-फुसलाकर कराया धर्मांतरण फिर… 

Saraikela Murder : संपत्ति के लिए भाई बना काल! पत्थर से कूचकर उतार दिया मौत के घाट, आरोपी फरार… 

Ranchi : उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने अचानक औचक निरीक्षण से मची हड़कंप, अनुपस्थित रहे कर्मचारियों को दे दिया… 

Dhanbad Suicide : फंदे पर लटककर युवती ने कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस… 

Breaking : ‘बेटी बचाओ’ से ‘बेटी जलाओ’ बनी बीजेपी, झामुमो का केंद्र पर करारा हमला… 

Bokaro : मारा गया 5 लाख का इनामी नक्सली कुंवर मांझी, AK-47 राइफल सहित गोला बारुद बरामद… 

Garhwa : पुलिस और सीओ को ही दे डाली धमकी, तीन शातिर हथियार सहित गिरफ्तार 

Dhanbad Crime : मासूमियत में मत जाना साहब! सब्जी मंडी से मोबाईल चोरी कर भागते दो नाबालिग सहित तीन धराए… 

Jharkhand Illegal Mining: अवैध बालू खनन पर सरकार सख्त, घाटों पर...

 झारखंड में अवैध बालू खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए खान विभाग ने डीसी और एसपी को सख्त निर्देश दिए हैं। बालू...

JTET 2026 Exam: 9 साल बाद आज झारखंड में शिक्षक पात्रता...

 झारखंड में 1 नवंबर को नौ साल बाद JTET 2026 परीक्षा होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। 986 केंद्रों पर 18 हजार से अधिक...

Ranchi Liquor Missing Case: 80 लाख की विदेशी शराब लदा ट्रक...

 रांची के तुपुदाना स्थित अजंता बॉटलर्स से 80 लाख रुपये की 1100 पेटी विदेशी शराब लेकर बोकारो जा रहा ट्रक गायब हो गया। चालक...