Commercial Advertisment

Hazaribagh : अब हर महिला बनेगी लखपति, पीएम मोदी ने भी की इनकी सराहना…

Hazaribagh : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एफपीओ (फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन) मॉडल को साकार करते हुए हजारीबाग के चूरचू गांव की महिला किसानों ने मिसाल कायम की है। यहां की चूरचू नारी ऊर्जा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी न केवल महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम भूमिका निभा रही है, बल्कि कृषि क्षेत्र में भी आर्थिक क्रांति ला रही है।

ये भी पढ़ें- Breaking : सांसद मनीष जायसवाल ने दिल्ली में सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की ली जानकारी… 

4500 से अधिक महिला किसान अंशधारक के रूप में जुड़ी

Hazaribagh : फसल देखती महिला
Hazaribagh : फसल देखती महिला

इस महिला संचालित एफपीओ में 4500 से अधिक महिला किसान अंशधारक के रूप में जुड़ी हैं। कंपनी का उद्देश्य है कि महिलाएं खुद को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाएं और खेती को लाभ का व्यवसाय बना सकें। इसी सोच के तहत एफपीओ ने इस मानसून सीजन में लगभग 3.5 करोड़ रुपये का धान बीज बेचने का लक्ष्य रखा है, जिसमें से अब तक 1.75 करोड़ रुपये का बीज किसानों तक पहुंचाया जा चुका है।

ये भी पढ़ें- Lohardaga : बाजार और मेले से बाइक उठाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार शातिर गिरफ्तार… 

Hazaribagh : हर महिला को लखपति बनाना है लक्ष्य

Hazaribagh : जानकारी देती महिला
Hazaribagh : जानकारी देती महिला

एफपीओ का मानना है कि महिलाएं अब भी जानकारी के अभाव में महंगे लेकिन सामान्य गुणवत्ता वाले बीज खरीदती हैं, जिससे मेहनत के बावजूद उपज बेहतर नहीं हो पाती। इस समस्या को दूर करने के लिए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने निर्णय लिया कि कंपनी स्वयं गुणवत्तापूर्ण बीज खरीदेगी और न्यूनतम दर पर अंशधारकों को उपलब्ध कराएगी।

ये भी पढ़ें- Gumla : एसपी ने टांगीनाथ धाम का किया निरीक्षण, श्रावणी मेला की तैयारियों का लिया जायजा 

इस पहल से महिला किसानों की पैदावार में सुधार होगा और वे लाभ में रहेंगी। कंपनी का स्पष्ट लक्ष्य है–“हर महिला किसान को लखपति बनाना।” चूरचू नारी ऊर्जा एफपीओ एक आदर्श बन चुका है, जो संगठित प्रयास, सही मार्गदर्शन और महिला नेतृत्व मिलकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें++++

Chatra : मुखिया बना हैवान! आवास योजना के बदले महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप… 

Jamshedpur Crime : विधायक प्रतिनिधि पर जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार समेत… 

Hazaribagh : डाक पार्सल कंटेनर से निकला शराब का जखीरा, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार… 

Gumla : चैनपुर थाना परिसर में घुसा तेज रफ्तार सवारी पिकअप, बड़ा हादसा टला 

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...