HC के अधिवक्ताओं को मिला उपेंद्र का साथ

पटना : राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रदेश कैंप कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की मौजूदगी में बड़ी संख्या में पटना उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने पार्टी जॉइन की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा ने रत्नाकर पांडो, शक्ति सुमन कुमार, सत्यानंद शुक्ला, दिलीप कुमार टंडन और रमेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं। पार्टी में इनके शामिल होने से पार्टी को बहुत मजबूती मिलेगी। समाज के कमजोर वर्गों को न्याय मिल सके इस लक्ष्य के साथ पार्टी से जुड़े अधिवक्ताओं को समाज की सेवा में लगातार तत्पर रहना चाहिए। प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने बताया कि इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं निर्मल कुमार सिंह, प्रशांत पंकज, ई. स्मृति कुमुद, खुर्शीद अहमद, विनोद कुमार पप्पू, अशोक कुशवाहा, आशिक आलम और गुड्डू वर्मा आदि ने भी अपने विचार रखे।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...