बर्खास्त शिक्षिका को HC ने फिर से किया बहाल, पिछले 6 साल का भुगतान का भी आदेश

बर्खास्त शिक्षिका को HC ने फिर से किया बहाल

Ranchi-बर्खास्त शिक्षिका को HC ने फिर से किया बहाल-झारखंड हाई कोर्ट में जस्टिस डा एसएन पाठक की अदालत में शिक्षिका की सेवा बर्खास्तगी के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद अदालत ने शिक्षिका को नौकरी में फिर से बहाल करते हुए पिछले छह साल की सभी तरह की सुविधा का भुगतान का भी आदेश दिया है.

इस संबंध में मीनाक्षी कुमारी ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है. सुनवाई के दौरान अदालत को बताया कि कोडरमा के चंदवारा प्रखंड के सरकारी स्कूल में वर्ष 2015 में सहायक शिक्षिका के रूप में उनकी नियुक्ति हुई थी. गलत जानकारी देकर नौकरी पाने का हवाला देते हुए मार्च 2016 में उनसे स्पष्टीकरण पूछा गया.

विभाग की ओर से मई 2016 में उन्हें यह कहते हुए बर्खास्त कर दिया गया था कि उन्हें टीचर ट्रेनिंग में 68 प्रतिशत अंक की जगह उन्हें 58 प्रतिशत की अंक मिला था .

साथ ही आवासीय प्रमाण पत्र नियोजन के लिए नहीं बना था. प्रार्थी अति पिछड़ी जाति से हैं और उनके नियोजन के लिए आवासीय प्रमाण पत्र बना था. सरकार की ओर से इनके खिलाफ हुई कार्रवाई को सही बताया गया था. इसके बाद अदालत ने शिक्षिका को बर्खास्त करने के आदेश को निरस्त कर दिया. और शिक्षिका को नौकरी में दोबारा बहाल करने और पिछले सभी तरह के भुगतान का आदेश दिया है.

कप्तान डुप्लेसिस की शानदार पारी, आरसीबी ने लखनऊ सुपरजाइंट्स को हराया

प्राइवेट स्कूलों को हाईकोर्ट से झटका, फीस की वजह से छात्र को स्कूल आने से नहीं रोक सकते

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...