अदालत से मिला इंसाफ, 14 साल बाद फिर नौकरी में होंगे बहाल

अदालत से मिला इंसाफ, 14 साल बाद फिर नौकरी में होंगे बहाल

रांची : झारखंड हाईकोर्ट से गुरुवार को दो पुलिसकर्मियों को इंसाफ मिला है. हाईकोर्ट के निर्देश के बाद अब वे 14 साल बाद फिर से नौकरी में बहाल होंगे. दरअसल झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एसएन पाठक की अदालत में बर्खास्त किए गए दो पुलिसकर्मियों के मामले में सुनवाई हुई. जहां 14 सालों की लंबी लड़ाई के बाद अदालत ने पुनः नौकरी में बहाल करने का निर्देश दिया.

बताते चलें कि प्रार्थी बादल चंद्र मांझी का ट्रेन में सफर के दौरान एक यात्री से विवाद हो गया था. उसके बाद विभाग की जांच में मामला सही पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया गया. जिसको इन्होंने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी. अदालत ने कहा कि मामूली विवाद में किसी को नौकरी से बर्खास्त करना उचित प्रतीत नहीं होता है. इसलिए इन्हें दोबारा नौकरी पर बहाल किया जाए.

रिपोर्ट : प्रोजेश दास

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...