बेतिया : बिहार के बेतिया से एक खबर है। बेतिया जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के बखरिया पंचायत में मुखिया पति और उसके पुत्र की दबंगई का मामला सामने आया है। दोनों ने आवास सहायक को गाली-गलौज और तू-तू, मैं-मैं की। साथ ही आवास सहायक को जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर मझौलिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन और जांच कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़ने और फोटो खिंचवाने का मामला है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़े : कटे होंठ तालु वाले बच्चों के चेहरे पर आएगी मुस्कान, निःशुल्क इलाज हेतु ‘डंकन हॉस्पिटल’ रवाना…
यह भी देखें :
दीपक कुमार की रिपोर्ट


















