स्वास्थ्य विभाग के अभ्यर्थियों ने की परीक्षा रद्द करने की मांग  

हजारीबाग : जिले में स्वास्थ्य विभाग में अनुबंध पर कर्मियों को रखने के लिए इसी वर्ष नोटिफिकेशन जारी किया गया था. जिसके बाद उसकी परीक्षा, फॉर्म भरे हुए अभ्यार्थियों ने दी लेकिन कई ऐसे अभ्यर्थी हैं जिन्हें एग्जाम से आपत्ति है. जिसके अभ्यर्थी हजारीबाग उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद से उनके कार्यालय मिलने पहुंचे और उन्होंने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. उनका कहना है कि जो सिलेबस दिया गया था उससे हटकर प्रश्न आए थे. हिंदी मीडियम में पढ़ने वाले अभ्यर्थी थे लेकिन प्रश्न पत्र अंग्रेजी में था जिससे उन्हें काफी परेशानी हुई.

उन्होंने कहा कि स्थानीय अभ्यर्थियों को अवसर दिए जाने की बात खी गयी लेकिन यहां बाहर के अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान किया जा रहा है. वहीं एप्सेंट स्टूडेंट का नाम भी मेरिट लिस्ट में डाल दिया गया है. उन्होंने मांग  कि इसकी जांच करें और परीक्षा रद्द करें.

आपको बता दें कि हजारीबाग जिला प्रशासन के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न पद पर अनुबंध कर्मियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था. हजारीबाग के कई लोगों ने फॉर्म भरा था जिसके बाद सिलेबस देकर एग्जाम लिया गया था.

रिपोर्ट : आशीष

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...