मंत्री निशांत ने कहा- फार्मासिस्टों की पदस्थापना से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती

पटना : बिहार में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की अनुशंसा पर चयनित 846 सफल फार्मासिस्ट अभ्यर्थियों की राज्य के विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में पदस्थापना कर दी गई है। इन फार्मासिस्टों की नियुक्ति से जिला अस्पतालों, अनुमंडलीय अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC), रेफरल अस्पतालों और अन्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में फार्मासिस्टों की कमी दूर होगी। इससे दवा वितरण व्यवस्था, औषधि प्रबंधन व मरीजों को उपलब्ध कराई जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और दक्षता में उल्लेखनीय सुधार आएगा।

स्वास्थ्य विभाग ने पूरी पदस्थापना प्रक्रिया को पारदर्शी, मेरिट आधारित एवं संवेदनशील बनाया है

स्वास्थ्य विभाग ने पूरी पदस्थापना प्रक्रिया को पारदर्शी, मेरिट आधारित एवं संवेदनशील बनाया है। पदस्थापना के लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के सॉफ्टवेयर के माध्यम से रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया अपनाई गई है। दिव्यांग अभ्यर्थियों को यथासंभव उनके गृह जिले (होम डिस्ट्रिक्ट) में पदस्थापित किया गया है। वहीं महिला अभ्यर्थियों को उनकी मेरिट के अनुरूप निकटवर्ती अथवा पड़ोसी जिलों में पदस्थापना देने का प्रयास किया गया है।

सभी नवपदस्थापित फार्मासिस्टों एक माह के भीतर अपने सभी शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक मूल प्रमाण-पत्रों के साथ संबंधित संस्थान में योगदान देंगे

सभी नवपदस्थापित फार्मासिस्टों को निर्देश दिया गया है कि वे एक माह के भीतर अपने सभी शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक मूल प्रमाण-पत्रों के साथ संबंधित संस्थान में योगदान देंगे। संबंधित संस्थान के अधीक्षक/अधीक्षक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा उनके प्रमाण-पत्रों का मूल अभिलेखों से मिलान कर सत्यापन सुनिश्चित किया जाएगा और तीन माह के भीतर निर्गत संस्थानों से उनकी जांच एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण कर विभाग को प्रतिवेदित किया जाएगा।

राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में फार्मासिस्टों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है – स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सभी नवपदस्थापित फार्मासिस्टों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में फार्मासिस्टों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य राज्य के प्रत्येक सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध कराकर आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवपदस्थापित फार्मासिस्ट पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- 15 अगस्त 2026 से अनुमंडलीय व जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज, उच्च स्वास्थ्य संस्थान में अनावश्यक रेफरल पर लगाएं रोक

JPSC Office Raid: क्या JPSC में हुआ बड़ा घोटाला? CID और...

JPSC Office Raid: CID और रांची पुलिस की एक संयुक्त टीम ने मंगलवार को रांची स्थित झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के दफ़्तर में...

The Pride of Tribe NEIFW 2026: सोहराई कला से गुवाहाटी तक…...

The Pride of Tribe NEIFW 2026: भारत की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक कला और हथकरघा विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में 'द...

Chatra Private Guard Murder: चतरा में एसपी आवास के पास गोलीकांड!...

Chatra Private Guard Murder: झारखंड के चतरा ज़िले में पुलिस अधीक्षक (SP) के आवास के पास एक प्राइवेट गार्ड की हत्या के मामले में पुलिस...