Advertisement
Advertisement

Siwan : स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के क्षेत्र का स्वास्थ्य खराब !

सिवान : स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के क्षेत्र का स्वास्थ्य खराब- सूबे की सरकार में

विकास की दावे खूब हो रही है, लेकिन विकास धरातल पर नहीं दिख रहा है.

जिसका जीता जगता सबूत सिवान के महराजगंज अनुमंडल के पोखरा पंचायत की है.

और यह क्षेत्र बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का है. जो विकास के मामले में पीछे है.

गृह क्षेत्र से मंगल पांडेय का मंत्री बनने पर क्षेत्र की जनता में काफी उत्साह देखने को मिला कि

अब विकास के मामले में उपेक्षा की शिकार महाराजगंज नहीं होगा यहां विकास की गंगा बहेगी.

परंतु विकास के मामले में क्षेत्र के मंत्री होने के बाद भी उपेक्षा से अब मायूस होते दिख रहे हैं.

उपेक्षा का शिकार हुआ पोखरा पंचायत भवन

डबल इंजन की सरकार में एक स्वास्थ्य मंत्री हैं दूसरा भाजपा सांसद जनार्धन सिंह सिग्रिवाल हैं, फिर भी यहां विकास कोसो दूर है. स्वास्थ्य मंत्री के गृह क्षेत्र पोखरा में एक पंचायत भवन उपेक्षा का शिकार हो गया. पंचायत भवन के आस-पास कचरे के ढेर के साथ जंगल हो जना एक सबसे बडा सवाल उठ रहा है. पंचायत भवन के पास शौचालय की स्थिति सबसे ज्यादा खराब हो गया है. दरवाजे तक टूट गए हैं व आने-जाने के लायक रास्ता भी नहीं हैं. पोखरा पंचायत भवन पर आज तक कोई कार्य नहीं हुआ, इसकी जानकारी वहां के ग्रामीणों ने दी. पंचायत भवन आज के इस 21वीं शदी में अपने अस्तित्व से लड़ रहा है.

विकास न होने से लोगों में नाराजगी

जिला से मंत्री मंगल पांडेय और भाजपा सांसद सिग्रिवाल के होने बावजूद विकास उपेक्षा का शिकार हो गया है. जैसे मोनिया बाबा मेला शताब्दी वर्ष बाद भी मेले को राजकीय दर्जा न मिलना, जिला ना बनाना, जमीन उपलब्ध होने के बाद सिविल कोर्ट न बनाना, केन्द्रीय विद्यालय का भवन व जमीन न मिलना, नगर पंचायत का अपग्रेड न होना. सबसे बडी बात की हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी जगदीशपुर व धन्छूवा को नगर पंचायत में शामिल न होना, मुख्यालय से सटे 5 किमी क्षेत्र को नगर में शामिल न होना आदि ऐसे कई मुद्दे हैं, जो की डबल इंजन की सरकार में विकास न होने से क्षेत्र के लोग मायुस हैं.

रिपोर्ट: विजय

Commercial Advertisment

Shrawan Kumar Pawapuri Visit: पावापुरी में भगवान महावीर के दरबार में...

Shrawan Kumar Pawapuri Visit, पटना: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण...

Patna Diwali Fire Safety: दिवाली पर आग से बचाने के लिए...

Patna Diwali Fire Safety: दीपावली और छठ पूजा के दौरान आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए राजधानी पटना में अग्निशमन विभाग ने विशेष...

Kamya Mishra JDU Entry: क्या JDU में शामिल होंगी पूर्व IPS...

Kamya Mishra JDU Entry, पटना: बिहार की राजनीति में पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। JDU के वरिष्ठ नेता...