विष्णु अग्रवाल की जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई पूरी

रांची: रांची प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट” की विशेष कोर्ट में लैंड स्कैम के आरोपी विष्णु अग्रवाल की जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

विष्णु अग्रवाल की ओर से हाईकोर्ट के अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा, विक्रांत सिन्हा, और स्नेह सिंह ने पक्ष रखा।

वहीं, ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक सत्येंद्र ने विष्णु अग्रवाल को लैंड स्कैम का सबसे बड़ा मास्टरमाइंड बताया और जमानत याचिका का पुरजोर विरोध किया।

विष्णु अग्रवाल की जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई पूरी

विष्णु अग्रवाल लैंड स्कैम केस में प्रमुख आरोपी हैं। ED ने उन्हें 31 जुलाई को गिरफ्तार किया था।

इसी केस में पावर ब्रोकर के नाम से मशहूर प्रेम प्रकाश भी अभियुक्त है। विष्णु अग्रवाल के स्वास्थ्य के खराब होने के कारण, उन्हें रिम्स के कैदी वार्ड में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।

उन्होंने अपनी जमानत याचिका में कहा है कि इस पूरे केस में उनकी कोई संलिप्तता नहीं है, और अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए भी जमानत अर्जी मंजूर करने की गुजारिश की है।

 

 

Jamshedpur Kashi White Flowers: जमशेदपुर में कश्मीर जैसी दिख रही धरती,...

Jamshedpur Kashi White Flowers: पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों...

BCCL Coal Dispatch: कोयले की बढ़ती मांग के बीच BCCL का...

BCCL Coal Dispatch, धनबाद: देश के पावर प्लांटों और थर्मल पावर स्टेशनों में कोयले की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड...

Gumla RO Water Plant: मरीजों को जिस पानी को बताया जा...

Gumla RO Water Plant: सदर अस्पताल परिसर में संचालित सृष्टि प्राण प्रवाह आरओ वॉटर प्लांट को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। अस्पताल में इलाज...