चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के सहयोगियों की रिमांड को लेकर आज होगी सुनवाई

रांचीः ईडी ने नीरज मित्तल, ताराचंद और राम प्रकाश भाटिया को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद पीएलएमए कोर्ट में पेश गया था. ईडी ने तीनों को छह दिन की रिमांड पर लेने के लिए विशेष कोर्ट से आग्रह किया है. जिसको लेकर आज सुनवाई होगी. तीनों आरोपी वीरेंद्र राम के ब्लैक मनी को व्हाइट करने में सहयोग करते थे. ईडी जानना चाहती है कि कितनी राशि इन लोगों ने बैंकों में जमा कराई और यह राशि कहां से आई.

इसे भी पढ़ेंः गिरफ्तार वीरेन्द्र राम के सीए नीरज मित्तल को भेजा गया जेल

ईडी को जांच में जानकारी मिली कि सचिन गुप्ता के नाम पर तीन कंपनियों खाटू श्याम ट्रेडर्स, अनिल कुमार गोविंद राम ट्रेडर्स व ओम ट्रेडर्स के बैंक खाते खुले थे. इन खातों से अब तक 121.83 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है. जब ईडी ने सचिन गुप्ता का पता लगाया तो इस नाम का व्यक्ति नहीं मिला.

छानबीन में पता चला कि सचिन गुप्ता कोई और नहीं, बल्कि तारा चंद है. उसने फर्जी पैन और आधार पर तीनों खाते खुलवाए थे. काली कमाई को व्हाइट करने के लिए तारा चंद ने सचिन गुप्ता, तारा चंद और बिट्टो कुमार गर्ग के नाम पर तीन फर्जी आधार व पैन कार्ड बनवा रखा था. वहीं नीरज मित्तल के कहने पर उसने फर्जी बैंक एकाउंट भी खुलवा रखे थे.

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...