भगवान बिरसा मुंडा की हर्षोल्लास के साथ मनाई गई जयंती

पटना : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती आज राज्य में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। पटना में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर राजकीय जयंती समारोह का आयोजन सिंचाई भवन के निकट 42, क्रांति मार्ग के तिकोन में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा स्थल पर की गई। इस असवर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, बिहार विधान परिषद् के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधि मंत्री शमीम अहमद, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित अन्य राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा गणमान्य व्यक्तियों ने भी भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती, पूजन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों का गायन भी किया गया।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jharia Bad Road Protest: झरिया की जर्जर मुख्य सड़क पर लोगों...

Jharia Bad Road Protest: झरिया शहर की मुख्य सड़क की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश अब अनोखे विरोध प्रदर्शन के रूप में...

Bihar Flood Relief Samrat Chaudhary: बाढ़ के बीच राहत शिविर पहुंचे...

Bihar Flood Relief Samrat Chaudhary: बिहार में मानसूनी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा का जलस्तर बढ़ने से कोनहारा घाट...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हाजीपुर के कोनहारा घाट स्थित श्मशान घाट पर शवदाह की वैकल्पिक व्यवस्था...