Kolebira में हाईवा और डंफर के बीच जोरदार टक्कर…

Kolebira : सिमडेगा के कोलेबिरा घाटी में फिकपानी के समीप अहले सुबह एक हाईवा और डंफर के बीच हुई जोरदार टक्कर हो गई। घटना में डंफर 10 फीट नीचे खाई में चली गई, जिससे डंफर चालक घायल हो गया है।

ये भी पढ़ें- Dumka से हार के बाद सीता सोरेन का बड़ा बयान… 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कंजोगा माइंस से एक डंफर बोल्डर लेकर पाकर टांड़ की तरफ जा रही थी। इसी क्रम में कोलेबिरा घाटी के फिकपानी के पास सिमडेगा से गुमला की तरफ जा रही हाईवा से उसकी टक्कर हो गई।

Kolebira  – टक्कर के बाद 10 फीट खाई में गई डंफर

टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर सड़क के नीचे 10 फीट खाई में चली गई। घटना में डंपर के चालक महेंद्र महतो को कई जगह चोट लगी है।

ये भी पढ़ें- कई सीटों पर हार के बाद बोले Babulal-कांठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ता है 

घटना के बाद हाईवा का ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गया। घटना के बाद घटनास्थल पहुंची पुलिस ने घायल चालक को इलाज के लिए कोलेबिरा अस्पताल भेजा। इधर पुलिस घटना के संबंध में अग्रतर कार्रवाई कर रही है।

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...