हेमंत बोले गड्ढा खोदकर इसी में हमलोग को दफन कर देगी बीजेपी

हेमंत बोले गड्ढा खोदकर इसी में हमलोगों को दफन कर देंगे बीजेपी वाले. पूरे धनबाद के इलाके से कोयला निकालकर यहां सिर्फ आग लगाकर छोड़ दिये. कभी भी इस इलाके में

Google पर 22Scope चुनें

DHANBAD : गड्ढा खोदकर इसी में हमलोगों को दफन कर देंगे बीजेपी वाले. पूरे धनबाद के इलाके से कोयला निकालकर यहां सिर्फ आग लगाकर छोड़ दिये. कभी भी इस इलाके में ब्लास्ट हो सकता है. यह आरोप मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धनबाद में झारखंड मुक्ति मोर्चा के 51वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने इस स्थापना दिवस समारोह में बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. झारखंड के विकास में बीजेपी को बाधा बताते हुए कहा कि इस लोगों ने कभी भी झारखंड की आम जनता की सुध नहीं ली. आज सरकार हर जिले और प्रखंड में कैंप लगा रही है. जिससे लोगों की जरुरतों को समझा जा सकता है.

hemant soren dhn 3 22Scope News
धनबाद में 51वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन.

हेमंत : ‘सत्ता से अलग होने की तकलीफ में रोज रहे हैं कुचक्र’

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी वाले सत्ता से अलग होने के कारण रोज कुचक्र रच रहे हैं. उन्होंने कहा कि दीवार के पीछे छुपकर दूसरे के कंधे पर रख कर बंदूक चलाने वालों की चुनाव में देख लेंगे. राजनीतिक लड़ाई में सभी एक ही मैदान में हैं. जब सामने आएंगे तभी जवाब देंगे.
वहीं पोषण सखियों के मामले में केंद्र को घेरा और कहा कि जल्द उनकी बात सुनेंगे.

‘केंद्र से 1 लाख 36 हजार करोड़ मांगा तो नहीं दिया’

हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार के विकास के लिए मंागे गये 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये नहीं दिये. अगर वो रकम दे दें तो हर विस्थापित को नौकरी दे देते और पूरे क्षेत्र का विकास कर देते. लेकिन केंद्र कभी 50 करोड़ कभी 100 करोड़ देती है. ऐसे में विकास कार्य अवरुद्ध होते हैं.


सरकार की उपलब्धि और योजनाओं को जनता के समक्ष रखा


हेमंत सोरेन ने स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए

सरकार की उपलब्धियों को गिनाया. उन्होंने सावित्री बाई फुले योजना,

गुरुजी क्रेडिट कार्ड, समेत कई योजनाओं का जिक्र किया.

उन्होंने कहा कि सरकार गरीब बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए

बुजुर्गों के पेंशन के लिए कई योजनाएं बनाई है.

जिससे उन्हें सुविधा होगी. वहीं सरकार के उपक्रम में

नौकरी मिलने की संभावना पर भी सवाल उठाते हुए

उन्होंने कहा कि रेलवे, सेना और बैंक की नौकरियों का जिक्र किया.

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों और परिजनों को मिलेगी पेंशन, सरकार ने...

झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि डीबीटी के जरिए...

JTET 2026: झारखंड में 986 केंद्रों पर कल होगी शिक्षक पात्रता...

JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर आयोजित होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। रांची में 101 परीक्षा केंद्रों पर...

Hatia-LTT Special Train: दिवाली और छठ पर यात्रियों को राहत, हटिया-मुंबई...

दिवाली और छठ पूजा की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हटिया-LTT पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया है। दोनों...