Hemant Soren को हाईकोर्ट से बड़े पिता के श्राद्ध कर्म में शामिल होने की मिली अनुमति, लेकिन…..

रांचीः पूर्व सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की झारखंड हाईकोर्ट में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज होने के बाद झारखंड हाईकोर्ट से एक और मामले में झटका लगा है। हेमंत सोरेन की औपबंधिक जमानत याचिका (provisional bail petition) पर न्यायाधीश रंगोन मुखोपाध्याय की अदालत में सुनवाई हुई।

जहां कोर्ट ने हेमंत सोरेन की याचिका को खारिज कर दिया है लेकिन उनके बड़े पिता राजा राम सोरेन के श्राद्ध कर्म में शामिल होने की अनुमति प्रदान की है। हालांकि हेमंत सोरेन पुलिस कस्टडी में श्राद्ध कर्म में शामिल होगें। इस दौरान उनके मीडिया से बात करने और राजनीतिक चर्चा करने पर मनाही रहेगी।

पीएमएलए कोर्ट ने भी खारिज कर दी थी याचिका

इससे पहले हेमंत सोरेन ने पीएमएलए की विशेष अदालत में औपबंधिक बेल याचिका दाखिल कर अपने बड़े पिता राजा राम सोरेन के अंतिम संस्कार समेत अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए 13 दिनों की जमानत की कोर्ट से आग्रह की थी, जहां दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट का दवााजा खटखाया था।

 

 

Nashamukt Bihar Campaign 2026: बिहार में शराबबंदी के बाद अब सूखे...

Nashamukt Bihar Campaign 2026: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को राज्यव्यापी ‘नशामुक्त बिहार अभियान’ का शुभारंभ किया। यह अभियान 27 अक्टूबर से...

Bihar Jivika Pashu Sakhi: घर की जिम्मेदारियों से गांव की सेवा...

Bihar Jivika Pashu Sakhi: बिहार के गांवों में महिलाओं की भूमिका तेजी से बदल रही है। कभी घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित रहने वाली ग्रामीण...

Jio Listing: लिस्ट होते ही देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी...

Jio Listing: रिलायंस समूह की डिजिटल और टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स की बुधवार, 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में संभावित लिस्टिंग से देश की...