रिम्स में जेनेरिक दवा दुकान शुरू न होने पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, पूछा- गरीब को सस्ती दवाई कैसे मिलेगी

रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने रिम्स में जेनेरिक दवा की दुकान अबतक शुरू नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने यह सवाल उठाया की आखिर गरीब लोगों को सस्ती दवाई कैसे उपलब्ध होगी। रिम्स की ओर से इस मामले में जवाब देने के लिए समय मांगा गया तो कोर्ट ने कहा कि बार-बार सिर्फ समय मांगा जाता है। लेकिन कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं होता है। रिम्स की ओर से बताया गया कि रांची सदर अस्पताल में जेनेरिक दवा की सप्लाई करने वाली कंपनी को ही तात्कालिक रूप से रिम्स में दवा सप्लाई करने का काम सौंपने की योजना है। अदालत ने कहा कि कोरोना के तीसरी लहर आने की संभावना है लेकिन अभीतक रिम्स में सीटी स्कैन मशीन नहीं लग पाई है, जबकि पूर्व में ही हाईकोर्ट ने इसको लेकर आदेश दे चुका है। हाईकोर्ट ने मौखिक रूप से कहा कि कोर्ट चाहती है कि रिम्स सभी संसाधनों से परिपूर्ण हो जाए, चाहे उपकरण, दवा या अन्य मशीनों का ही मामला क्यों ना हो। उसे किसी दूसरी कंपनी से आउटसोर्स करने की जरूरत ना पड़े।

बगैर लाइसेंस चल रही दवा दुकान पर छापा, 6 मेडिकल स्टोर को किया सील

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...