RJD MLA की बढ़ी मुश्किलें, हत्या मामले में हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर है। विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के दानापुर से विधायक रीतलाल यादव की मुश्किलें बढ़ने वाली है। हत्या मामले में पटना हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। दानापुर की पूर्व बीजेपी विधायक आशा सिन्हा उर्फ आशा देवी के पति सत्यनारायण सिन्हा की हत्या के मामले में पटना उच्च न्यायालय ने नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने दानापुर के मौजूदा विधायक रीतलाल यादव समेत अन्य के विरुद्ध नोटिस जारी किया है। जस्टिस राजीव रंजन प्रसाद और जस्टिस शैलेंद्र सिंह की खंडपीठ ने ये नोटिस उस मामले में राज्य सरकार की अपील समेत चार अपीलों पर सुनवाई करते हुए जारी किया है।

रीतलाल यादव की बढ़ी मुश्किलें

इसमें एक अपील पूर्व विधायक आशा देवी की ओर से भी दायर किया गया है। इस हत्याकांड मामले में निचली अदालत ने चारों आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया था लेकिन अब रीतलाल यादव समेत सभी लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है।

यह भी देखें :

24 मार्च को होगी अगली सुनवाई

इस मामले में पटना हाईकोर्ट के समक्ष राज्य सरकार की ओर से क्रिमिनल अपील राज्य सरकार के अधिवक्ता अजय मिश्रा के जरिए दायर की गई है। अब इस मामले में आगे की सुनवाई आगामी 24 मार्च 2025 को होगी।

यह भी पढ़े : MLA रीतलाल यादव का भाई पुलिस की पकड़ से बाहर, पुलिस ने इस मामले में चिपकाया इश्तेहार

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Jio Happy New Year Offer 2026: Jio का नए साल से...

Jio Happy New Year Offer 2026: नए साल से पहले रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए Happy New Year 2.0...

Bihar Forensic Science Laboratory: बिहार में अपराधियों की मुश्किलें बढ़ेंगी! पटना...

Bihar Forensic Science Laboratory, पटना: बिहार में अपराध अनुसंधान को अधिक वैज्ञानिक और प्रभावी बनाने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की क्षमता बढ़ाने...

Deoghar Congress Meeting: ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली के लिए कांग्रेस...

Deoghar Congress Meeting: झारखंड के देवघर में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मंगलवार को संगठनात्मक बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें...