Ranchi- सहायक अभियंता नियुक्ति में मामले में हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा

Ranchi- सहायक अभियंता नियुक्ति में आरक्षण दिए जाने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में सुनवाई हुई. इस दौरान सभी पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. उम्मीद जताई जा रही है कि 14 जुलाई तक अदालत अपना फैसला सुना सकती है.

बता दें कि इस संबंध में प्रार्थी भास्कर ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल सहायक अभियंता नियुक्ति का प्रारंम्भिक परीक्षा में आरक्षण दिये जाने को चुनौती दी है.

प्रार्थी भास्कर ने दावा किया है कि राज्य सरकार के पास इस को लेकर कोई नीति नहीं है. प्रार्थी इस आधार पर प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम रद्द किये जाने की मांग की है.

मामले की सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से प्रार्थी के  दावे को अस्वीकार करते हुए कहा गया कि जेपीएससी की ओर से पीटी परीक्षा में कोई भी आरक्षण नहीं दिया गया है. जहां तक कोटि वार परिणाम जारी करने की बात है तो यह विज्ञापन में ही लिखा गया था. उसी के अनुसार कोटिवार परिणाम जारी किया गया.  जेपीएससी ने दावा किया कि प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम नियमानुसार जारी किया गया है.  इसमें कोई भी त्रुटि नहीं है. जिसके बाद हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया.

रिपोर्ट- प्रोजेश

22Scope पर livestreming के जरिए देखें लाइव बुलेटिन  

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...