68वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों की तैयारियों को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक, 5 जनवरी से होगा शुरू

रांची. 68वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों की मेजबानी और उसकी तैयारियों को लेकर आज स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में खेलों के आयोजन के दौरान विधि व्यवस्था, स्वच्छता, आवासन, चिकत्सकीय सुविधाओं समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयो पर विस्तृत चर्चा की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए विभागीय सचिव उमाशंकर सिंह ने पदाधिकारियों को जल्द से जल्द सभी तैयारी पूरा कर लेने का निर्देश दिया।

राष्ट्रीय स्कूल खेलों को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक

उन्होंने आयोजन में आ रही बालक-बालिकाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवासन एवं परिवहन के लिए किये गए प्रबंधों की लगातार निगरानी और आदर्श मानक संचालन प्रक्रिया बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने आवासन के लिए होटलो के चयन में सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान किसी भी तरह से सुरक्षा में कोई कोताही नहीं होना चाहिए, इसके लिए रांची जिला प्रशासन आयोजन समिति के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पुलिस बलों की तैनाती सुनिश्चित करे। उन्होंने नगर निगम के पदाधिकारियों को आयोजन स्थल की लगातार साफ सफाई करवाने और स्वछता कार्यो के लिए मानव बल को तैयार रखने का निर्देश दिया।

इस बैठक में विभागीय सचिव के अलावा राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग (झारखंड सरकार) के निदेशक संदीप सिंह, रांची के ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग (झारखंड सरकार) के उपनिदेशक राजकिशोर खाखा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, झारखंड ओलिंपिक संघ के महासचिव मधुकांत पाठक, झारखंड ओलिंपिक संघ के कोषाध्यक्ष शिवंदु दुबे समेत स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के पदाधिकारीगण, रांची नगर निगम के पदाधिकारी, विभिन्न खेल संघों, एनसीसी के पदाधिकारी शामिल हुए।

रांची में होगा पांच राष्ट्रीय स्तर के खेलो का आयोजन

68वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों के अंतर्गत झारखंड को वर्ष 2025 के जनवरी माह में पांच राष्ट्रीय स्तर के खेलों के आयोजन की मेजबानी मिली है। इनमें अंडर-19 बालक और बालिका वर्ग एथलेटिक्स, अंडर 14 बालक और बालिका वर्ग एथलेटिक्स, अंडर 14, 17, 19 बालक और बालिका वर्ग ट्रैक साइकिलिंग, अंडर 19 बालक और बालिका वर्ग टेनिस, अंडर 19 बालक और बालिका वर्ग हॉकी प्रतियोगिता शामिल है।

अंडर 19 बालक और बालिका वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 5 जनवरी 2025 से 8 जनवरी 2025 तक होगा। इसमें बालक और बालिकाओं एवं अधिकारियों को मिलाकर कुल 4000 प्रतिभागी शामिल होंगे। अंडर-14 एथलेटिक्स में बालक, बालिकाओं और अधिकारियों को मिलाकर कुल 2044 प्रतिभागी शामिल होंगे। इसका आयोजन 11 जनवरी 2025 से 14 जनवरी 2025 तक होगा। अंडर 19 टेनिस का आयोजन 17 जनवरी 2025 से 19 जनवरी 2025 तक होगा। इसमें देशभर से 616 प्रतिभागी शामिल होंगे। अंडर 14 ट्रैक साइकिलिंग का आयोजन 17 जनवरी 2025 से 20 जनवरी 2025 तक होगा। इसमें 1540 प्रतिभागी शामिल होंगे। अंडर 19 हॉकी का आयोजन 29 जनवरी 2025 से 2 फरवरी 2025 तक होगा। इसमें कुल 1760 प्रतिभागी शामिल होंगे।

अब तक झारखंड की झोली में आए हैं 46 पदक

68वें राष्ट्रीय स्कूल खेल 2024-25 में अब तक झारखंड को कुल 46 पदक प्राप्त हुए हैं। इनमें 16 स्वर्ण पदक, 20 रजत पदक और 10 कांस्य पदक शामिल हैं। झारखंड को अब तक सर्वाधिक पदक आर्चरी में मिला है। आर्चरी में राज्य को 10 स्वर्ण, 13 रजत और 4 कांस्य पदक मिले हैं।

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...