घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, कचहरी चौक पर जमकर चले लात घुसे

भागलपुर : भागलपुर के कचहरी चौक पर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पहले महिला ने लड़के का कॉलर पकड़ी और सरेआम रोड पर खींचते हुए चौक पर लाई और जमकर लात घुसे चलाना शुरू कर दिया। मामला भागलपुर के कचहरी चौक का है जहां ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी में एक महिला ने तीन नाबालिग लड़के की जमकर पिटाई कर दी। तीनों लड़के एक मोटरसाइकिल से तेज रफ्तार से आ रहे थे। उसी क्रम में महिला की आठ साल की पोती को मोटरसाइकिल से चोट लग गई। फिर क्या था, महिला आगबबूला हो गई और लात, घुसे और थप्पड़ चलाना शुरू कर दी।

तीनों लड़के सरेआम भागलपुर की सड़कों पर बाइक से फराटे भर रहे थे

वहीं तीनों लड़का 8वीं, 9वीं और 10वीं का कक्षा का छात्र है। तीनों लड़के सरेआम भागलपुर की सड़कों पर बाइक से फराटे भर रहे थे। इसी क्रम में यह घटना हुई। जबकि तीनों लड़कों की उम्र 18 वर्ष भी पूरे नहीं हुए हैं। बताया जा रहा है कि ना तो मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन है और ना ही चालक के पास लाइसेंस था। यातायात पुलिस ने मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में रख लिया।

यह भी देखें :

हमारी पोती को मोटरसाइकिल से जो चोट लगी है

महिला का कहना है कि हमारी पोती को मोटरसाइकिल से जो चोट लगी है। पहले उसका इलाज कराओ इसके बाद यहां से जाने दूंगी। वहीं लड़कों ने अभिभावक बुलाने की बात आधे घंटे से करते हुए टालते दिखे। तीनों लड़का अलीगंज का रहने वाला है। उसने कहा कि मेरे गाड़ी से बच्ची को धक्का लगा ही नहीं है। वहीं खंजरपुर की रहने वाली महिला साफतौर पर कहा कि इसी मोटरसाइकिल से मेरी पोती को पैर में चोट लगी है। अब देखने वाली बात यह होगी कि इस मामले पर पुलिस क्या संज्ञान लेती है।

यह भी पढ़े : जानवर को फसल चराने के विवाद में चली गोलियां, 2 व्यक्ति घायल

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

मंत्री नंदकिशोर का राबड़ी पर हमला, कहा- दलित होने की वजह...

पटना : बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम ने पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को लेकर जारी विवाद के बीच पूर्व...

मुख्यमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विशेष तौर पर बिहार...

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के आज 134वें एपिसोड के प्रसारण को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ध्यानपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री...

सोन नदी में नहाने के दौरान 4 बालक डूबे, 2 बरामद,...

आरा : भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव स्थित सोन नदी नदी में नहाने के दौरान बालक बालक डूब गए। तब...

CM सम्राट आज भागलपुर दौरे पर, 203 करोड़ की 84 योजनाओं...

भागलपुर : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज भागलपुर के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब एक बजकर 45 मिनट...

चलती ट्रेन में शराब तस्करों का हाईवोल्टेज ड्रामा, एस्कॉर्ट टीम से...

दानापुर : बक्सर रेलवे स्टेशन पर भागलपुर-दिलदारनगर-दानापुर रूट की ट्रेन संख्या 12336 में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img