Commercial Advertisment

कटिहार में लगातार चल रहा है धर्मांतरण का खेल! हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना सभा में किया हंगामा…

क़टिहार: कटिहार में एक बार फिर धर्मांतरण का मामला सामने आया है। हिंदू संगठन के लोगों ने एक धर्म विशेष के प्रार्थना सभा में पहुंच कर धर्मांतरण का आरोप लगा कर जम कर हंगामा किया। वहीं हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। मामला कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र के टीवी टावर मोहल्ला का है जहां एक प्रार्थना सभा की जा रही थी।

इस दौरान वहां हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे और उन्होंने प्रार्थना सभा को रोक दिया। हिंदू संगठन के लोगों ने आरोप लगाया कि प्रार्थना सभा के बहाने यहां धर्मांतरण का खेल खेला जाता है। लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। वहीं प्रार्थना सभा में शामिल महिलाओं ने अपने आप को क्रिस्चन बताते हुए कहा कि यह महज एक धार्मिक प्रार्थना सभा थी इसमें किसी तरह से किसी को धर्मांतरण के लिए नहीं उकसाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें – भोजपुर में डिज्नीलैंड मेला में बड़ा हादसा, एक की मौत…

मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर हंगामा शांत करवाया और कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। घटना के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। वहीं हिंदू संगठन के लोग साफ कह रहे हैं कि अगर ऐसी गतिविधियां दोबारा हुईं तो वह सड़क पर उतरकर कड़ा विरोध करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   CM ने लगातार दूसरे महीने DBT माध्यम से जारी की सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, कहा…

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...