कोडरमा मे फिर आया धर्मांतरण का मामला

कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र के करमा पश्चिम गली में स्थित जेम्स इंग्लिश स्कूल में एक बार फिर धर्मांतरण का मामला सामने आया है। शनिवार को स्कूल में विभिन्न स्थानों से आए लोगों की प्रार्थना सभा की गई थी, जहां प्रभु यीशु की प्रार्थना की जा रही थी।

उसी समय, ग्रामीणों ने इसे जानकारी पुलिस को दी। पुलिस पहुंचने पर प्रार्थना सभा में उपस्थित लोग भागने लगे, जिसमें महिलाओं का अधिकांश हिस्सा था।

पुलिस द्वारा 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है। 15 आरोपियों को लगभग 12 घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस ने पीआर बांड बना कर छोड़ा गया है।

मामले पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अनिल यादव ने बताया कि धर्मांतरण का प्रयास किया जा रहा था और बड़ी संख्या में अलग-अलग स्थानों के लोग इसमें शामिल हो गए थे।

कोडरमा एसपी प्रवीण पुष्कर ने मामले पर मीडया को बताया कि अभी तक धर्मांतरण की पुष्टि नहीं हुई है और 11 पुरुषों और 3 महिलाओं को हिरासत में लिया गया था, जिनसे पूछताछ की गई,पूछताछ मे धर्मांतरण की पुष्टि नहीं हुई है जिसके बाद सभी को पीआर बांड लेकर छोड दिया गया।

ज्ञात है कि इस से पहले भी कोडरमा के सतगावां में इलाज के नाम पर धर्मांतरण के मामले के बाद का एक मामला है।

इस मामले में भोले-भाले ग्रामीणों को चंगाई सभा के नाम पर धर्मांतरण कराया गया था, जहां उन्हें इलाज और आर्थिक सहायता दी गई थी।

पुलिस ने इस बार भी प्रार्थना सभा की जानकारी प्राप्त की थी और कई लोगों को धर्मांतरण कराने वालों को हिरासत में लिया गया था।

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...