नियुक्ति नहीं मिली तो नक्सली बन अराजकता फैलायेंगे होम गार्ड अभ्यर्थी- जयराम महतो

Dhanbad-नक्सली बन अराजकता फैलायेंगे – भाषा आन्दोलन और खतियान आधारित नियोजन नीति

की मांग को लेकर झारखंड की राजनीति में सुर्खियों में छा जाने वाले टाइगर जयराम महतो ने लम्बे

अर्से के आन्दोलनरत होम गार्ड अभ्यर्थियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा है कि यदि राज्य सरकार

इन्हे नियुक्ति पत्र प्रदान नहीं करती है तो यही अभ्यर्थी एक दिन अपने हाथों में हथियार थाम कर

नक्सली बनने को बाध्य होंगे और यह जिम्मेवारी राज्य सरकार की होगी.

जयराम महतो ने कहा है कि अभ्यर्थियों का बैंक अकाउंट सरकार के द्वारा यों ही नहीं खुलवाया गया,

इन अभ्यर्थियों ने लॉन्ग जंप, हाई जंप हुआ निकाला है, सारे मापदंडों को पूरा किया है,

बावजूद इनको 2017 से लटका कर रखा गया है.

अभ्यर्थी पिछले पांच वर्षो से आन्दोलनरत हैं, लेकिन सरकार कान में तेल डाल कर सो रही है.

नक्सली बन अराजकता फैलायेंगे : अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरे टाइगर जयराम महतो

सरकार को चेतावनी देते हुए जयराम महतो ने कहा कि यदि इन्हे नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया

तो ये बेबसी में उग्रवाद की ओर प्रेरित होंगे और राज्य में अराजक स्थिति निर्मित होगी.

हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि वंचित शोषित वर्ग ही अपने हक-हकूक के लिए हथियार उठाता है.

सरकार को इसकी समझ होनी चाहिए.

दरअसल जयराम महतो रणधीर वर्मा चौक पर आन्दोलनरत अभ्यर्थियों को संबोधित कर रहे थें.

होम गार्ड के अभ्यर्थियों ने अब अपना आन्दोलन धनबाद से रांची शिफ्ट करने का निर्णय लिया है.

रिपोर्ट- राजकुमार

कोडरमा में सेक्स रैकेट का खुलासा, संचालक फरार

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...

Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...