तलवारबाजी में माननीय ने आजमाया हाथ, लिया प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद

धनबाद : तलवारबाजी में माननीय ने आजमाया हाथ, लिया प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद- रामनवमी के

मौके पर धनबाद विधायक राज सिन्हा रविवार को अलग रूप में नजर आए.

तमाम अखाड़ा परिषद की ओर से निकाले गए शोभायात्रा में उन्होंने शिरकत किया.

वहीं कबाड़ी पट्टी स्थित अखाड़े में उन्होंने तलवारबाजी से सबों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

इससे पूर्व विधि विधान के साथ धनबाद के इस्कॉन मंदिर में भी

श्रीराम जन्मउत्सव मनाया गया, जहां विधायक राज सिन्हा भी पहुंचे और उन्होंने पूजा अर्चना की.

raj sinha 22Scope News

मीडिया से बात करते हुए विधायक ने कोयलांचल वासियों के लिए

भगवान श्रीराम से आशीर्वाद मांगा और कहा कि कण-कण में प्रभु श्रीराम बसते हैं. उनके जन्म उत्सव को मनाने का सौभाग्य 2 वर्षों के बाद करोना काल के बाद लोगों को प्राप्त हुआ है. अत्यंत खुशनुमा माहौल है. प्रभु श्रीराम की कृपा धनबाद कोयलांचल के तमाम जनता पर बनी रहे, यही शुभकामना है.

बेरमो में मनमोहक झांकी के साथ निकला भव्य जुलूस

bermo 22Scope News

बेरमो : बेरमो में रामनवमी को लेकर हर्षाेल्लास के साथ झाकियां और जुलूस शांतिपूर्ण निकाली गई. इस अवसर पर प्रशासन भी मुस्तैद दिखे. जुलूस के लिए रूट को डायवर्ट किया गया था. जुलूस के दौरान भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झुमते नजर आए. वहीं जय श्रीराम और बजरंगबली के नारे भक्तों ने लगाया.

इस अवसर पर कई जगहों पर प्रसाद, शरबत, सत्तू का वितरण किया गया. वहीं चंद्रपुरा के पीपल पूजा समिति की ओर से दिनभर लंगर की व्यवस्था लगाई गई थी, जहां हजारों लोग प्रसाद का ग्रहण किए.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल/मनोज कुमार

Jharkhand Panchayat Election: चुनाव से पहले 658 करोड़ अटके, 2.50 करोड़...

 झारखंड में पंचायत चुनाव से करीब छह माह पहले 658 करोड़ रुपये की राशि गाइडलाइन के अभाव में अटकी है। 4,423 पंचायतों के 2.50...

India vs West Indies T20: रांची में मैच से पहले टिकट...

 रांची के जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत वेस्टइंडीज टी-20 मैच होगा। टिकट बिक्री शुरू, कालाबाजारी रोकने और सुरक्षा के लिए खास इंतजाम...

Jharkhand Weather: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, 7 अक्टूबर तक बारिश...

 झारखंड में मॉनसून की विदाई के बाद फिर मौसम बदलेगा। 5 से 7 अक्टूबर तक बारिश, वज्रपात और 40 किमी प्रति घंटे तक तेज...