Advertisment

सहरसा में रोकी Train तो जहानाबाद में पुलिस ने…, राज्य में दिख रहा बंद का असर

Train

पटना: ‘कोटे में कोटा’ के विरोध में विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दल आज भारत बंद कर रहे हैं। पूरे राज्य में इस बंद का असर देखा जा रहा है। जगह जगह प्रदर्शनकारी सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। बंद का असर गया में भी देखा जा रहा है। गया के मखदुमपुर के विधायक सतीश दास के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने भीमराव आंबेडकर छात्रावास और बाबू जगजीवन छात्रावास के सैकड़ों छात्रों ने कॉलेज परिसर से आक्रोश मार्च निकाला और शहर में दुकानों को बंद करवाया। कई जगहों पर प्रदर्शनकारी सड़कों पर बैठ गए जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा।

पूर्णिया में भी भीम सेना ने विभिन्न चौक चौराहों पर सड़क जाम कर दिया। पूर्णिया के गिरजा चौक, आर एन साह चौक, पंचमुखी मंदिर, भट्टा बाजार, पॉलिटेक्निक चौक, गुलाबबाग आदि जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दिया और प्रदर्शन किया। इस दौरान कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प भी हुई। इधर जहानाबाद में भी प्रदर्शनकारी उग्र दिखे और कई जगहों पर सड़क जाम कर आगजनी भी की। इस दौरान पुलिस की प्रदर्शनकारियों से नोंक झोंक भी हुई और पुलिस ने जाम कर रहे लोगों को बल प्रयोग करते हुए खदेड़ दिया और पांच को हिरासत में भी लिया है।

भोजपुर में भी प्रदर्शनकारी और छात्र सड़कों पर उतरे और दुकानों को बंद करवाया। कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों की दुकानदारों से झड़प भी हुई। सड़क जाम में माले के कार्यकर्ता भी शामिल हो कर आरा पटना मुख्यमार्ग पर आवागमन को बाधित कर दिया है। इस बीच सहरसा में प्रदर्शनकारियों ने लहेरियासराय सहरसा पैसेंजर ट्रेन को भी रोक दिया। हालांकि कुछ देर खड़ी रहने के बाद ट्रेन फिर वहां से आगे बढ़ गई लेकिन प्रदर्शनकारी उग्र हैं और सड़क समेत रेल को भी अपना निशाना बना रहे हैं। पटना के मोकामा और बाढ़ में भी लोग एससी एसटी कोटे में कोटा के विरोधी लोग सड़कों पर उतरे और सड़क जाम किया।

वहीं सिवान से खबर आ रही है कि प्रदर्शनकारियों ने दुकानें बंद करवाने के दौरान कई दुकानों में लूटपाट और तोड़फोड़ भी की है। प्रदर्शनकारी उग्र हो कर प्रदर्शन कर रहे हैं और जगह जगह नारेबाजी भी कर रहे। भारत बंद की वजह से बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के परीक्षार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    राजधानी Patna में दिख रहा भारत बंद का असर, जगह जगह…

 

Train Train Train Train

Train

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...