Advertisment

उन्नीस साल की विवाहिता की आखिर कैसे हुई मौत……

जामताड़ा : बिंदापाथर थाना क्षेत्र के प्रजापेटिया गांव से मंगलवार को बिन्दपाथर पुलिस ने उन्नीस वर्षीय चंद्रावती देवी नाम की विवाहिता का शव उसके ससुराल से  बरामद किया गया. जबकि  करमाटांड़़  थाना क्षेत्र के सिकरपोसनी निवासी मृतका के पिता सुखलाल पंडित ने बेटी के ससुराल वालों को दहेज के लिए बेटी की गला दबाकर हत्या किये जाने का आरोप लगाया. मृतका के पिता के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मृतका के पति वरुण पंडित, ससुर मणिलाल पंडित, सास टसुवाला देवी को दहेज हत्या का आरोप लगाया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति वरुण पंडित, ससुर मणिलाल पंडित व सास टसुवाला देवी को गिरफ्तार कर लिया है.

मृतक के परिजनों ने बताया की मृतक के गले में चोट के निशान पाए गये थे. परिजनों ने आरोप लगाया कि  ससुराल वालों ने दहेज के लिए चंद्रावती कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी गयी. थाना प्रभारी महेश मुंड़ा ने बताया कि शव को कब्जे में ले लेकर आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच सामने आएगा.

रिपोर्ट : निशिकान्त मिस्त्री

ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में नव वर्ष पर घर लौट रहे 6 प्रवासी मजदूरों की मौत, अन्य घायल

चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी...

गयाजी : गयाजी में चोरी का आरोप लगाकर 15 वर्षीय नाबालिग लड़के को पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मामला शेरघाटी...

पटना सिटी के मेहंदीगंज में 32 लाख से अधिक के नशीले...

पटना सिटी : मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के शिवचक कॉलोनी में गुप्त सूचना के आधार पर एक्साइज विभाग (EBI) और पटना मद्य निषेध विभाग की...

पिस्टल के साथ डांस का Video वायरल, महिला गिरफ्तार, घर से...

दरभंगा : दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में एक महिला का पिस्टल के साथ डांस करते हुए बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर...