त्योहारी सीजन में ट्रेनों में टिकट की भारी मांग, स्पेशल ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग

रांची: त्योहारी सीजन के दौरान ट्रेनों में टिकट की मारामारी चरम पर है। दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के समय दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे बड़े शहरों से रांची आने वाली सभी ट्रेनों में एक भी टिकट उपलब्ध नहीं है। दिल्ली-रांची रूट की सभी ट्रेनों में 7 नवंबर तक सीटें पूरी तरह से बुक हो चुकी हैं। फर्स्ट एसी से लेकर स्लीपर तक की सभी श्रेणियों में लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है।

मुंबई से रांची आने वाली एलटीटी हटिया एक्सप्रेस में 11, 13 और 14 अक्टूबर तक की सभी टिकटें पहले से ही बुक हैं। बेंगलुरु से रांची आने वाली एसएमवीटी-हटिया एक्सप्रेस में भी 8 और 10 अक्टूबर को सभी टिकटें पूरी तरह से भरी हुई हैं। झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल-हटिया सुपरफास्ट स्पेशल और बीबीएस-तेजस राज एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों में भी एक भी सीट उपलब्ध नहीं है।

हालांकि, बिहार और बंगाल जाने के लिए कुछ ट्रेनों में सीटें अभी भी खाली हैं, लेकिन दुर्गा पूजा के बाद दिवाली तक ज्यादातर ट्रेनों में सीटें भर चुकी हैं। रांची से कोलकाता जाने वाली ट्रेनों में भी ज्यादातर सीटें बुक हो चुकी हैं, जबकि बंगाल से रांची आने के लिए कुछ सीटें उपलब्ध हैं।

भारतीय रेलवे ने त्योहारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए कई पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। संतरागाछी-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 30 सितंबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को रांची से होकर गुजरेगी और वापसी यात्रा के लिए यह ट्रेन 3 अक्टूबर से 21 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। इसके अलावा, कोयम्बटूर-बरौनी-कोयम्बटूर और कोयम्बटूर-धनबाद-कोयम्बटूर वाया रांची साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें 29 नवंबर तक बढ़ा दी गई हैं।

भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन 30 सितंबर से 30 दिसंबर तक परिचालन में रहेगी। 14 अक्टूबर से 30 दिसंबर तक पटना-सिकंदराबाद-हैदराबाद-पटना स्पेशल ट्रेन भी रांची मार्ग पर चलेगी। इसके अलावा, गोंदिया-पटना-गोंदिया छठ पूजा स्पेशल ट्रेन 3 और 4 नवंबर को रांची होकर गुजरेगी।

भारतीय रेलवे ने यात्रियों को अधिक विकल्प देने के लिए मौजूदा स्पेशल ट्रेनों का भी विस्तार किया है, जिससे त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत मिल सकेगी।

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...