Advertisment

तेज बारिश और आंधी के कारण गिरा विशाल पीपल का वृक्ष, बाल-बाल बच्चे लोग

गया : गया में लगातार हो रहे तेज बारिश और आंधी के कारण एक विशाल पीपल का पेड़ अचानक गिर गया। गनीमत रहा कि पेड़ सुबह में गिरा। अगर दिन में गिरता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। मामला गया जिले के गेवाल बिगहा बथान के पास की है। पीपल के वृक्ष गिरने से सड़क किनारे आधा दर्जन बिजली के पोल भी गिर गए, जो बिजली का पोल गिरे हैं वह काफी पुराना था और जर्जर था। इस जर्जर पोल के सहारे बिजली की आपूर्ति की जा रही थी। इसके लिए स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधि ने कई बार बिजली विभाग को भी लिखित आवेदन जानकारी दिया गया था लेकिन बिजली के पोल को नहीं हटाया गया। वहीं आज विशाल पेड़ गिरने से कई बिजली के पोल भी टूट कर गिर गया। वहीं सुबह से बिजली आपूर्ति भी बाधित है।

स्थानीय जनप्रतिनिधि ओम यादव ने बताया कि यहां पर कई गलियों व सड़को के पास कई लकड़ी के पोल के सहारे बिजली बायपास किया गया है। वहीं कई बिजली के पोल जमीन से जंग खा गया है जो कभी भी गिर सकता था। जो आज अहले सुबह पीपल का पेड़ गिरने की खबर आई। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी बिजली विभाग को भी दी गई है।

यह भी पढ़े : मंत्री संतोष ने कहा- जब वे पथ मंत्री थे तभी बना था DPR, नौकरी लेने का क्रेडिट ले रहे हैं तेजस्वी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Market: कम बारिश का असर बाजार पर, धान की आवक...

 झारखंड में कम बारिश से मंडियों में धान की आवक घट गई है। रांची में चावल के दाम बढ़े हैं और प्याज की कीमत...

Political Affairs Committee: 18 अगस्त को झारखंड कांग्रेस की Political Affairs...

 झारखंड कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक 18 अगस्त को होगी। एमएमडीआर एक्ट, छात्र आंदोलन और राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा संभव...

Lohardaga Accident: लोहरदगा में दो स्कूटी की भीषण टक्कर, तीन युवकों...

लोहरदगा के सिंघरा टोली में दो स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। तीन गंभीर घायलों को रिम्स रेफर किया...