पति ने पत्‍नी पर फेंका तेजाब, चेहरा झुलसा

बोकारो/बेरमो : नावाडीह थाना क्षेत्र के बोदरो गांव में रविवार की शाम पति ने अपनी पत्नी के चेहरा में तेजाब फेंक दिया. इस घटना से महिला बुरी तरह जख्मी हो गई. घटना के बाद महिला के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नावाडीह पहुँचाया गया. जहां डॉ अमरजीत शर्मा ने घायल महिला का प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होता देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चास रेफर कर दिया. डॉ ने बताया कि महिला चालीस प्रतिशत जल गई है. घटना की सुचना मिलते ही नावाडीह पुलिस मौके पर पहुंच महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है.

बोदरो निवासी संजय स्वर्णकार पेशे से सोना चांदी जेवरात बनाने का काम करता है. संजय का विवाह दो वर्ष पहले परसाबाद की युवती सुमन देवी संग हुआ, लेकिन पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी पर संदेह करता था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच नोकझोंक होते रहता था. रविवार की शाम को भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच नोकझोंक हुआ. जिससे आक्रोशित होकर संजय ने दुकान पर रखा तेजाब पत्नी के चेहरा पर फेंक दिया.

रिपोर्ट : मनोज कुमार

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...