जमीन घोटाला मामले में बंद आईएएस छवि रंजन सीने में दर्द की शिकायत पर रिम्स में भर्ती

रांची: जमीन घोटाला मामले में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी छवि रंजन को सोमवार शाम सीने में दर्द की शिकायत के बाद रिम्स (RIMS) के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया।

सूत्रों के अनुसार, शाम करीब 4:30 बजे उन्होंने जेल प्रशासन को सीने में दर्द की जानकारी दी, जिसके बाद जेल में प्रारंभिक जांच की गई। स्थिति को देखते हुए शाम 6:05 बजे उन्हें जेल से रिम्स ले जाया गया।

रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. हेमंत नारायण की निगरानी में उन्हें भर्ती किया गया। रिम्स पहुंचने पर इमरजेंसी में ईसीजी और ईको जांच की गई, जिसमें कोई बड़ी गड़बड़ी नहीं मिली। डॉक्टरों ने एहतियातन ट्रॉप-टी टेस्ट किया और बेहतर निगरानी के लिए हॉल्टर मॉनिटरिंग लगाई गई है।

डॉ. हेमंत नारायण ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट सामान्य है, लेकिन बेहतर मूल्यांकन के लिए आगे की जांच जारी रहेगी।

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...

Jharkhand Chamber Election: 13 सितंबर को 4,214 वोटर करेंगे मतदान, अपर...

 झारखंड चैंबर चुनाव 13 सितंबर को होगा। कुल 4,214 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें रांची के करीब 3,626 वोटर हैं। अपर बाजार में सबसे ज्यादा...

Khunti Crime News: खूंटी में 8 माह की गर्भवती प्रेमिका की...

 खूंटी के अड़की में आठ माह की गर्भवती युवती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। शव...