Jharkhand: CISCE ने ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और DigiLocker पर नतीजे देख सकते हैं।
इस परीक्षा परिणाम में झारखंड ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर अपनी मजबूत शैक्षणिक पहचान को कायम रखा है। राज्य के 100 से अधिक स्कूलों से हर साल की तरह इस वर्ष भी हजारों छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए और परिणाम उम्मीद से बेहतर रहा।
झारखंड में ICSE/ISC बोर्ड की मजबूत उपस्थिति खासतौर पर रांची, जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) और धनबाद जैसे शहरों में देखने को मिलती है. केवल रांची जिले में ही 20 से अधिक स्कूल इस बोर्ड से संबद्ध हैं.
हर साल की तरह इस बार भी लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। ICSE परीक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत 99.17 रहा, जबकि लड़कों का 98.88 प्रतिशत दर्ज किया गया। इसी प्रकार ISC परीक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत 99.33 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का 98.93 प्रतिशत रहा। यह आंकड़े राज्य में बेटियों की शिक्षा में बढ़ती भागीदारी और सफलता को रेखांकित करते हैं।


















