Advertisment

अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला…, JDU पार्टी ने दी टेंशन !

पटना : बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए इसकी मांग फिर से तेज हो गई है। आगामी केंद्रीय बजट में बिहार की उम्मीदों को लेकर जदयू कोटे से बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कल यानी 10 जुलाई को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हमलोग बजट को लेकर आशान्वित है। जनता की जरूरतों का विशेष ख्याल रखा जाएगा।

बिहार को विशेष राज्य के दर्जे पर अशोक चौधरी ने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा पैकेज की तरह ही रहता है। राज्य का जो कंट्रीब्यूशन पहले 10 प्रतिशत का होता था और 90 प्रतिशत भारत सरकार देती थी, अब वो 50-50 हो चुका है। हमारा कंट्रीब्यूशन घटे और किस तरह से यह फार्मूला बनेगा, यह केंद्र सरकार तय करेगी। हमलोग विशेष पैकेज या विशेष राज्य के दर्जे की मांग जरूर करेंगे। मंत्री ने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा अगर नहीं मिला, परिस्थितियां ऐसी नहीं बनीं, तो हमें कम से कम विशेष पैकेज मिलना चाहिए। हमलोग विशेष पैकेज या विशेष राज्य के दर्जे की मांग जरूर करेंगे।

‘हमलोग विशेष राज्य का दर्जा चाहते हैं – मंत्री विजय चौधरी

उधर, सरकार के ही मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी कहा है कि हमलोग विशेष राज्य का दर्जा चाहते हैं, लेकिन कोई दिक्कत है तो हम लोग विशेष पैकेज की मांग करते हैं। बिहार भाग्यशाली प्रदेश नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि सीमित संसाधन के बावजूद सीएम नीतीश कुमार ने पूरे देश को बता दिया कि हमारे संसाधन कम है, लेकिन तरक्की की रफ्तार में किसी विकसित प्रदेश से कम नहीं है।

यह भी पढ़े : मंत्री अशोक चौधरी ने कहा- पिछली बार से ज्यादा वोट से जीतेंगे चुनाव

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस...

गयाजी : नाबालिग लड़की का अपहरण कर होटल में दो दिनों तक दुष्कर्म करने और फिर उसे छोड़ दिए जाने के आरोप में पुलिस...

महीनों ड्यूटी से गायब ANM को मिलता रहा वेतन, करीब 6...

कटिहार : कटिहार से बड़ी खबर सामने आई है, जहां स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। कदवा प्रखंड के दुर्गागंज...

Radha Govind University Sanskrit Seminar: राधा गोविंद विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान...

Radha Govind University Sanskrit Seminar: गुरुवार को राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के कॉन्फ्रेंस हॉल में 'भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृत का उत्थान' विषय पर एक भव्य...