छात्र आत्महत्या मामले की IIT ISM प्रबंधन भी कराएगी जांच

आईआईटी आईएसएम के निदेशक डॉ. प्रो. राजीव शेखर ने दी जानकारी

धनबाद : छात्र आत्महत्या मामले की आंतरिक जांच आईआईटी आईएसएम प्रबंधन के द्वारा भी कराएगी जायेगी.

इसकी जानकारी आईआईटी आईएसएम के निदेशक डॉ. प्रो. राजीव शेखर ने दी.

वहीं आईआईटी आईएसएम के मृतक छात्र प्रवीण के परिजन बुधवार को धनबाद पहुंचे.

जहां एसएनएमएमसीएच में उसके पार्थिव शरीर के को पोस्टमार्टम के बाद

कोलकाता के रास्ते तेलंगाना ले गया. प्रवीण का अंतिम संस्कार वहीं किया जाएगा.

iit ism1 22Scope News

परिवार को हर संभव किया जायेगा सहयोग

मृतक छात्र के परिजनों ने मीडिया से कोई बात नहीं की, लेकिन आईआईटी आईएसएम निदेशक

डॉ. प्रो. राजीव शेखर ने बताया कि संस्थान के लिए दुखद घटना है. एक होनहार छात्र हमारे बीच नहीं रहा.

परिवार को हर संभव सहयोग करते हुए अपनी व्यवस्था के साथ उसकी गृह राज्य को प्रवीण का पार्थिव शरीर भेजा जा रहा है.

छात्र आत्महत्या: जांच टीम का गठन

साथ ही निदेशक डॉ. प्रो. राजीव शेखर ंने यह भी कहा कि इस तरह की घटना संस्थान में फिर से ना घटे.

छात्र किसी तरह का डिप्रेशन में ना आए, इसके लिए तमाम व्यवस्था की गई है. बावजूद ऐसी घटना हुई है,

भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना हो इस पर सख्ती से काम किया जाएगा. साथ में हुई घटना की जांच के

लिए आईआईटी आईएसएम की तरफ से एक जांच टीम का भी गठन किया जाएगा, जो जांच करेगी.

छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या

बता दें कि आईआईटी-आईएसएम के 2018 बैच का एक छात्र ने अपने हॉस्टल के कमरे में गमछा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. छात्र का नाम प्रवीण कुमार है और वह तेलंगाना का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि प्रवीण आईआईटी आईएसएम में मेकेनिकल का फाइनल ईयर का छात्र था. प्रवीण आईआईटी आईएसएम के अम्बर हॉस्टल के सी ब्लॉक में रहा करता था. बताया जाता है कि प्रवीण हर तरह से सामान्य दिख रहा था, आखिर उसने आत्महत्या क्यों की इस बात का पता फिलहाल नहीं चल सका है.

छात्र आत्महत्या : मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं पुलिस मामले की तफ्तीश करने में जुटी है. साथ ही जिस कमरे में प्रवीण ने आत्महत्या की उस कमरे को भी सील कर दिया है. जानकारी के अनुसार घटना का पता लगते ही प्रवीण को सबसे पहले आईआईटी आईएसएम के ही डॉक्टर के पास ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद संस्थान के प्रबंधक प्रवीण को एम्बुलेंस से जालान अस्पताल ले गए. यहां भी चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Saffrn

Trending News

Jharkhand BJP Visit: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे से कार्यकर्ताओं...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा...

Jharkhand BJP Meeting 2026: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कोर कमेटी...

 रांची में भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कोर कमेटी और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठनात्मक रणनीति और...

Viksit Bharat Mission: विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में...

 रांची में प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विकसित भारत, गरीब कल्याण योजनाओं, रोजगार, एआई और सुशासन पर केंद्र...

Sudesh Mahto BJP Meeting: नितिन नबीन से मिले सुदेश महतो, NDA...

झारखंड दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने मुलाकात की। एनडीए की मजबूती और राज्यसभा चुनाव...

विक्रमशिला सेतु पर बना बेली ब्रिज तैयार, 7 जून से शुरू...

भागलपुर : भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद बॉर्डर रोड संगठन द्वारा बनाए गए चार बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img