Advertisement
Advertisement
Advertisement

अवैध कोयले की तस्करी जारी, पुलिस की मिलीभगत का आरोप

बेरमो : बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह रेलवे साइडिंग से कोयले की तस्करी बदस्तूर जारी है। तस्करी के मामले में तीन थाना की पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। जारंगडीह रेलवे साइडिंग से हो रही कोयला की तस्करी जो पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतको के रास्ते, और गांधीनगर थाना क्षेत्र के जरीडीह बस्ती के रास्ते चलकरी, होते हुए विभिन्न मंडियों तक कोयला पहुंचाया जा रहा है।

अवैध धंधा खुलेआम किया जा रहा है और तीनों थाना पुलिस मूकदर्शक नजर आ रही है। कोयला तस्करों का मनोबल बढ़ा हुआ है और दूसरी ओर इस धंधा पर कार्रवाई होता न देख कई लोगो का मनोबल बढ़ रहा है, अब युवकों की टोली भी इसमें शामिल हो गयी है जो हाईटेक तरीके से बाईक से कोयला तस्करी के कार्य में लगी हुयी हैं। इतना ही नहीं बल्कि जारंगडीह रेलवे साइडिंग से चलती रेलवे रेक से कोयला उतार लिया जाता है ।

बता दे कि पहले कुछ गरीब टोकरी और साईकिल से दो वक्त की रोटी जुगाड करने के लिए अवैध धंधा करते थे लेकिन अब अवैध धंधा सरलता से कमाई का जरिया बन चुका है। वंही सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के पेटरवार पुलिस को प्रति बाईक 2500 रूपया प्रति माह देते हैं हलाकि इन बातों में कितनी सच्चाई है यह जांच का विषय है।

रिपोर्ट : मनोज कुमार

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 21 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 21 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

नीतीश सेतु पर PM मोदी के कार्यक्रम की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री...

पटना: बिहार में कच्ची दरगाह-राजापाकर-बिदुपुर छह लेन पुल यानी 'नीतीश सेतु' के उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर...

ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए युवक का आपराधिक इतिहास भी...

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर थाना पुलिस ने बड़ी...