चक्रवाती तूफान ‘डाना’ का असर: झारखंड में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

रांची: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘डाना’ का असर झारखंड में महसूस किया जाने लगा है। गुरुवार को राज्य के लगभग सभी इलाकों में बादल छाए रहे और हल्की बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार, यह तूफान शुक्रवार, 25 अक्टूबर की सुबह से रांची, जमशेदपुर, चाईबासा, सरायकेला, खूंटी, लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला, रामगढ़ और पलामू सहित कई क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी दे रहा है।

मौसम विभाग ने कोल्हान क्षेत्र में ‘डाना’ के कारण जन जीवन के अधिक प्रभावित होने की आशंका जताई है और यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रांची और आसपास के इलाकों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। संताल परगना में हल्की बारिश की संभावना है।

राज्य में आपदा प्रबंधन ने चक्रवाती तूफान के लिए पूरी तैयारी कर ली है और बिजली विभाग ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। कोल्हान प्रमंडल के सभी विद्यालयों में शुक्रवार को अवकाश रहेगा, जिसका आदेश स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जारी किया है।

चक्रवाती तूफान ‘डाना’ गुरुवार को ओडिशा तट के नजदीक पहुंच गया, जिसके प्रभाव से झारखंड के कई हिस्सों में तेज हवाएं चल रही हैं और समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, यह तूफान ओडिशा के भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच लैंडफॉल करेगा, जिसमें हवा की गति 120 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

66666 22Scope News

ओडिशा के 14 जिलों में 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। भुवनेश्वर और कोलकाता एयरपोर्ट पर लगभग 300 फ्लाइट्स रद्द की गई हैं और रेलवे ने कुल 552 ट्रेनें रद्द की हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में वज्रपात की भी संभावना है। बारिश के बाद 26 और 27 अक्टूबर को कुहासा छाए रहने की संभावना है, जबकि 28 अक्टूबर को मौसम साफ होने की उम्मीद है। किसानों को खेतों में जल निकासी करने और तैयार सब्जियां तोड़ने की सलाह दी गई है।

पिछले 24 घंटों में पाकुड़ के महेशपुर में 86 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि राजमहल में 42.2 मिमी बारिश हुई है।

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...