चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का झारखंड पर असर: 3 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी

रांची: बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘दाना’ ने रफ्तार पकड़ ली है और भारतीय मौसम विभाग ने इसके गंभीर परिणामों की चेतावनी दी है। रांची मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के कई जिलों में 3 दिन तक भारी बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश की संभावना है, वहीं रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, हजारीबाग, बोकारो, कोडरमा, और धनबाद में भी मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान हवाओं की गति 60 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है।

25 अक्टूबर को भी भारी बारिश का अलर्ट
25 अक्टूबर को भी रांची, खूंटी, रामगढ़, सिमडेगा और धनबाद सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। 26 अक्टूबर को यह सिस्टम थोड़ा कमजोर हो जाएगा, लेकिन पश्चिमी सिंहभूम, गुमला और सिमडेगा में भारी बारिश की आशंका बनी रहेगी।

‘दाना’ का प्रभाव और ओडिशा पर असर
तूफान ‘दाना’ 18 किमी/घंटे की गति से ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है और गुरुवार रात करीब 2 बजे यह भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के पास लैंडफॉल करेगा। इस दौरान हवा की गति 120 किमी/घंटे तक हो सकती है और लैंडफॉल की प्रक्रिया लगभग 5 घंटे तक चलेगी। इसके असर से ओडिशा के 14 जिलों में भारी तबाही की संभावना है। राज्य सरकार ने एहतियातन कई परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं और सार्वजनिक स्थानों को बंद कर दिया है। भुवनेश्वर और कोलकाता एयरपोर्ट्स पर उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं।

झारखंड के लिए भी यह स्थिति गंभीर बनी हुई है और लोगों को अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...