दिल्ली में महागठबंधन की अहम बैठक आज, तेजस्वी भी रहेंगे मौजूद, सीट शेयरिंग व मतदाता सूची पर होगी बात

पटना : दिल्ली में आज यानी 19 जुलाई को विपक्षी बिहार इंडिया गठबंधन की अहम बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) के आवास पर होने जा रही है। इस बैठक में राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू (Krishna Allavaru) सहित महागठबंधन के तमाम घटक दलों के नेता शामिल हो रहे हैं। यह बैठक आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे पर पहली औपचारिक चर्चा के रूप में देखी जा रही है।

Goal 4 22Scope News

विस्तार से चर्चा होगी

आपको बता दें कि बैठक में संसद के आगामी मानसून सत्र के दौरान सरकार को किन मुद्दों पर घेरा जाए, इस पर भी रणनीति बनाई जाएगी। इसके साथ ही बिहार में चुनाव आयोग द्वारा की जा रही स्पेशल समरी रिवीजन (SIR) प्रक्रिया को लेकर भी विस्तार से चर्चा होगी।

नाम काटने की साजिश

विपक्ष ने स्पेशल समरी रिवीजन में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा है कि इसके जरिए बिहार में 12 से 15 प्रतिशत वोटर्स के नाम काटने की साजिश हो रही है। विपक्षी दलों का कहना है कि मोदी सरकार चुनाव आयोग के माध्यम से संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उनका आरोप है कि बिहार में हार की आशंका के चलते यह कदम उठाया जा रहा है।

यह भी देखें :

रणनीति पर मंथन होगा

इससे पहले 15 अप्रैल को भी मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर गठबंधन की बैठक हुई थी, जिसमें एक को-ऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया था। आज की बैठक में उसी क्रम में आगे की रणनीति पर मंथन होगा।

यह भी पढ़े : मतदाता पुनरीक्षण से दिक्कत नहीं लेकिन…, महागठबंधन ने चुनाव आयोग पर लगाया बड़ा आरोप…

Saffrn

Trending News

Bihar CM, NDA Meeting: चाचा के 20 साल के शासन का...

Bihar CM, NDA Meeting पटना: बिहार की राजनीति भी कभी-कभी ऐसे नाटक रच देती है कि पटकथा लेखक भी शरमा जाए। “चाचा के 20...

Jharkhand में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन तेज गर्जन...

Jharkhand: Jharkhand में मौसम का उतार चढ़ाव अभी भी बना हुआ है। फिलहाल तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन अब एक...

Giridih में विवाहिता की मौत के बाद बवाल, मायके वालों ने...

Jharkhand: Giridih जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भारी तनाव उत्पन्न...

सम्राट पर तेजस्वी की तंज, कहा- ‘लालू की पाठशाला से निकले,...

पटना : नीतीश कुमार ने मंगलवार यानी 14 अप्रैल को एक तरफ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया तो दूसरी ओर सम्राट चौधरी को...

लोकभवन पहुंचे सम्राट, राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का पेश...

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लोकभवन पहुंचे। वहां पर उन्होंने राज्यपाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img