आज हजारीबाग के बरही में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जेपी पटेल के समर्थन में जनसभा का आयोजन किया गया. इस जनसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कल्पना सोरेन और इंडिया गठबंधन के बड़े नेता शामिल हुए. KALPANA SOREN ने सभा को संबेधित किया और जेपी पटेल के लिए वोट की अपील की.
कल्पना सोरेन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा- हवा का रुख अब दूसरी ओर मुड़ चुका है. लोकसभा का चुनाव हमारी जनता ने पहले ही जीत लिया है. इस बार का लोकसभा का चुनाव भारत में एक पार्टी और दीसरी तरफ हमारी त्रस्त जनता जनार्दन है. एक पार्टी ने अपने मन की की है किसी की नहीं सुनी.2 करोड़ नौकरी, 15 लाख के वादे. 10 साल में एक भी वादा पूरा नहीं किया है. ये जुमलाबाजों की सरकार है. चुनाव के समय बड़े बड़े वादे करेंगे फिर भूल जाएंगे.
केंद्र की सरकार ने झारखंड के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया है. केंद्र सरकार के पास झारखंड का 1 लाख 36 हजार करोड़ बकाया है. केंद्र ने हरा राशन कार्ड का 11 लाख लोगों का नाम डिलीट कर दिया गया.
2019 में इंडिया गठबंधन की सरकर बनी तो हेमंत सोरेन ने अबुआ आवास देने का काम किया. सर्वजन पेंशन योजना को 60 साल से घटाकर के 50 साल कर दिया गया.

कल्पना सोरेन ने जनता से जेपी पटेल के लिए वोट की अपील करते हुए पूछा- क्या आप हमारे प्रत्याशी जेपी भाई पटेल को मजबूत करेंगे. जेपी पटेल यहां के तकलीफों को संसद तक लेकर जाएंगे.



















