Begusarai में अपराधियों ने युवक को घर से बुला कर मारा चाकू, परिजनों ने कहा…

बेगूसराय: बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक युवक को घर से बुलाकर बीच सड़क पर चाकू मार कर घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आनन फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुँचाया जहां से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

घटना की जानकरी मिलने के बाद सदर डीएसपी 1 सुबोध कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के पचंबा स्कूल के समीप की है जबकि घायल की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के लड्द्वारा निवासी मोहम्मद अमीर सोहेल उर्फ़ मोनू के रूप में की गई। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मोनू को अपराधी घर से बुला कर ले गए फिर उसे शराब पिलाई और उसकी पिटाई की। पिटाई के बाद अपराधियों ने उसे चाकू मार कर मरा हुआ समझ कर सड़क पर फेंक कर फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना परिजनों को दी जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले कर पहुंचे। घायल की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी लेकिन इसके बावजूद भी इस तरह की घटना को अपराधियों के द्वारा अंजाम दिया गया है। वही इस संबंध में सदर डीएसपी वन सुबोध कुमार ने बताया है कि पचम्बा में अपराधियों के द्वारा एक युवक को किसी बात को लेकर चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Train से गिर कर युवक की मौत, आया था चाचा का इलाज करवाने

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Begusarai Begusarai Begusarai Begusarai

Begusarai

Saffrn

Trending News

Hemant Soren ने असम में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति,...

Assam: असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से सोमवार को डिब्रूगढ़ में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष सह...

Bihar CMG Meeting: जरूरी वस्तुओं की Supply पर सख्ती, जमाखोरी पर...

बिहार में CMG की पहली बैठक में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति, LPG बैकलॉग खत्म करने, जमाखोरी पर कार्रवाई और प्रवासी श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन...

Patna के दो केंद्रों पर मध्यमा परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का...

Patna: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मध्यमा परीक्षा–2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य राजधानी पटना के दो निर्धारित केंद्रों शास्त्रीनगर एवं मैनपुरा पर...

Hazaribagh Crime Case: बिष्णुगढ़ ‘सीता’ कांड में न्याय की मांग तेज,...

हजारीबाग के बिष्णुगढ़ में मासूम बच्ची से दुष्कर्म व हत्या मामले में अंबा प्रसाद का प्रदर्शन, सीबीआई जांच और पीड़ित परिवार को न्याय की...

बिहार में औद्योगिक क्रांति में बड़ा कदम, भोजपुर में 4...

Patna: बिहार का औद्योगिक परिदृश्य तेजी से गति पकड़ रहा है, जहां नए निवेश सीधे तौर पर बुनियादी ढांचे के निर्माण, रोजगार सृजन और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img