Bhagalpur में बाइक में सट गया बाइक तो लोगों ने कर दी युवक की पिटाई

भागलपुर: भागलपुर में अचानक लोगों ने एक बाइक सवार की जम कर पिटाई कर दी। पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि पिटाई करने वाली भीड़ ने उसके गले से चांदी का चेन भी छीन लिया साथ ही उसके ऊपर चाकू से वार किया। युवक ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई की शादी के लिए सामान खरीदने के लिए बाइक से बाजार जा रहा था तभी उसका बाइक एक बकरी के बच्चा में सट गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसकी जम कर पिटाई कर दी। पिटाई में युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की स्थिति देखते हुए डॉक्टर ने उसे जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मधुसूदनपुर थाना की पुलिस और सजोर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

घटना के संबंध में युवक ने बताया कि जाते समय उसका बाइक एक बकरी से टकरा गई जिसके बाद किसी ने उसे आवाज देकर रुकने के लिए कहा। रुकते ही लोगों ने उसके ऊपर हमला कर दिया, इसी बीच किसी ने उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसके गले से चेन छीन लिया।

यह भी पढ़ें- Bihar का शोक कोसी नदी मचा रही है तांडव, कोसी क्षेत्र में मचा है त्राहिमाम

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

भागलपुर से अजय कुमार की रिपोर्ट

Bhagalpur Bhagalpur Bhagalpur

Bhagalpur

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...

Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...