भोजपुर में सुबह-सुबह फायरिंग, बदमाशों ने पूजा समिति के सदस्य सहित 4 को मारी गोली

आरा : शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग स्थित पूजा पंडाल में रविवार की अहले सुबह बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान पूजा समिति के सदस्य सहित चार को गोली लग गई। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार हथियारबंद सभी बदमाश हथियार लहराते हुए मौका से फरार हो गए। जिसके बाद सभी ज़ख्मियों को इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, जख्मियों में नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मोहल्ला निवासी कमालुद्दीन अंसारी का 19 वर्षीय पुत्र अरमान अंसारी, टुनटुन यादव का 26 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार यादव, शिव कुमार का 25 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार एवं सिपाही कुमार शामिल है। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते हैं नवादा थाना के रात्रि गश्ती में तैनात दारोगा वाहिद अली घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल उन्होंने दो खोखा भी बरामद किया है। इसके पश्चात पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़े : मासूम बच्चे की हत्या कर फेंका गया शव बरामद

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...