बिक्रमगंज में आज PM मोदी, बिहार को देंगे करोड़ों की सौगात

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) दो दिवसीय बिहार दौरे के तहत शुक्रवार यानी 30 मई को रोहतास जिले बिक्रमगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी सुबह 10.30 बजे सभा स्थल स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। उनके आने के कुछ समय पहले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammad Khan) और सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  पहुंचेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम में एनडीए घटक दल के सभी नेता, सांसद और कई मंत्री शामिल होंगे।

Goal 7 22Scope News

PM 48,500 करोड़ से अधिक की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास व उद्घाटन

पीएम नरेंद्र मोदी बिक्रमगंज से 48,500 हजार करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी पूरी कर ली गई है। 444 एकड़ में बने आकर्षक पंडाल व मंच से जनसभा को पीएम संबोधित करेंगे। पीएम के आते ही पुष्प वर्षा होगी। इसके लिए कोलकाता और पटना से फूल मंगवाए गए हैं। गुरुवार को मालाकारों द्वारा सभा स्थल के पास फूलों से माला बनाने का काम अंतिम चरण में था।

सुरक्षा में 4 हजार जवान और अधिकारी तैनात

आपको बता दें कि प्रशासन ने सभा स्थल पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की है। डीएम व एसपी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। 250 चेक प्वाइंट बनाए गए हैं। प्रत्येक चेक प्वाइंट पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई है। पांच हजार पुलिस जवान, पदाधिकारी व दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। इनमें 10 एसपी, 50 डीएसपी व एक हजार से अधिक इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर शामिल हैं। सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम स्थल पर अस्थायी थाना बनाया गया है। 10 अग्निशमन वाहन व एम्बुलेंस की तैनाती की गई है।

यह भी देखें :

इन योजनाओं का होगा उद्घाटन

– पटना-गया-डोभी फोरलेन सड़क
– गोपालगंज मेंचार लेन एलिवेटेड, लागत 249 करोड़
– सासाराम से अनुग्रह नारायण रोड तक ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग
– सोन नगर-मुहम्मद गंज के बीच तीसरी रेल लाइन
– जहानाबाद में छात्रावास और स्टाफ क्वार्टर का निर्माण
– कजरट नवाडीह से सोननगर के बीच तीसरी लाइन

इन योनजाओं का होगा शिलान्यास

– नवीनगर में फेज-दो के तहत 800 मेगावाट की तीन बिजली इकाई
– एनएच-922 पर बक्सर और भरौली के बीच गंगा पुल
– रामनगर-कच्ची दरगाह एनएच 119 डी, लागत 1083 करोड़
– हार्डिंग पार्क, पटना में 5 टर्मिनल का रेलवे प्लेटफॉर्म
– एनएच-119 ए के पटना-आरा-सासाराम खंड चार लेन
– एनएच-319 बी के वाराणसी-रांची-कोलकाता छह लेन बनाना

यह भी पढ़े : BJP ऑफिस में PM ने की बैठक, फिर पहुंच गये विजय सिन्हा के आवास पर…

Bihar Data Center: बिहार में पहले 12 मेगावाट डेटा सेंटर का...

Bihar Data Center, पटना: बिहार में डिजिटल बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण पहल हुई।...

Bihar Paddy Procurement 2026: नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, 50...

Bihar Paddy Procurement 2026: बिहार में किसानों से धान खरीद की प्रक्रिया नवंबर महीने से शुरू करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट...

Ranchi Cyber Fraud: ₹2,000 ट्रैफिक चालान के फर्जी मैसेज से सावधान,...

रांची में साइबर अपराधी ₹2,000 के फर्जी ट्रैफिक चालान का मैसेज भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ट्रैफिक एसपी ने अनजान लिंक पर...